Search

 
 
 

हुसैनाबाद प्रखंड में बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

 
Hussainabad( Palamu) : हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड के निर्देश पर किया गया. इसमें मुख्य रूप से बीएलओ व सुपरवाइजर को मतदाता सूची से संबंधित अद्यतन जानकारी दी गई. आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में सांख्यिकी पदाधिकारी अखलेश शर्मा, जनसेवक तीर्थराज कुमार सिंह मौजूद थे. उक्त प्रशिक्षकों ने निर्वाचक निबंधन सह अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर मतदाता सूची से संबंधित कई जानकारी दी. इस क्रम में मतदाता सूची से नाम हटाने, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मतदाताओं को अपने कार्ड के प्रति जिम्मेदारी सहित कई बिन्दुओं पर जानकारी दी गयी. मौके पर मुख्य रूप से बीएलओ में पंचायत सेवक सूर्यदेव राम, सब्या कुमारी, रिंकू देवी, उर्मिला देवी, हिना देवी, बैजन्ती देवी, सावित्री देवी, सुशीला देवी, सुषमा देवी, देवंती देवी, कलावती देवी, मंजू देवी, पूनम देवी समेत कई बीएलओ मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  बुधवार">https://lagatar.in/jharkhand-bandh-of-student-organizations-on-wednesday-police-alert-students-take-out-torch-procession/">बुधवार

को छात्र संगठनों का झारखंड बंद, पुलिस अलर्ट, छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही