Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

38 इंस्पेक्टर, मेजर और सार्जेंट मेजर का तबादला, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Ranchi : अलग-अलग जिले में पदस्थापित 38 इंस्पेक्टर, मेजर और सार्जेंट मेजर का तबादला हुआ है. इसको लेकर बुधवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया गया. जिन जिला के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें रांची खूंटी, जमशेदपुर, सरायकेला, हजारीबाग, रामगढ़ ,बोकारो, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार, चाईबासा और गिरिडीह जिला बल के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं. 38 पुलिस पदाधिकारियों में 30 इंस्पेक्टर, 03 सार्जेंट मेजर और 05 मेजर शामिल हैं. डीआईजी कार्मिक के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित जिले के एसएसपी, एसपी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी को अविलंब भौतिक रूप से विरमित करते हुए पुलिस मुख्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे.

30 इंस्पेक्टर का हुआ तबादला

रांची जिला बल से राजीव रंजन लाल ,अहमद अली, रमेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिन्हा ,सपन कुमार मेहथा, राजीव कुमार और नवल किशोर प्रसाद. खूंटी जिला बल से राजेश प्रसाद रजक, सुकांत त्रिपाठी, जयदेव टोप्पो. जमशेदपुर जिला बल से नित्यानंद महतो, अरविंद कुमार. सरायकेला जिला बल से कृष्ण मुरारी. हजारीबाग जिला बल से नीरज कुमार सिंह, गणेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह और ललित कुमार. कोडरमा जिला बल से अजय कुमार सिंह. रामगढ़ जिला बल से राजेश कुमार, विपिन कुमार और विद्या शंकर. बोकारो जिला बल से जय गोविंद प्रसाद गुप्ता, सुधीर सुरीन, विनोद कुमार गुप्ता, मोहम्मद रुस्तम अजय प्रसाद. दुमका जिला बल से देवरत पोद्दार. पाकुड जिला बल से सुरेन्द्र रविदास. जामताड़ा जिला बल से सुरेश प्रसाद. लातेहार जिला बल से अमित कुमार गुप्ता शामिल है. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/gangster-aman-sahu-wrote-a-letter-to-latehar-sp-from-dumka-jail-know-what-is-in-it/">दुमका

जेल से गैंगस्टर अमन साहू ने लातेहार एसपी को लिखा पत्र, जानिये क्या है इसमें

आठ सार्जेंट मेजर और मेजर का तबादला

तीन सार्जेंट मेजर का तबादला हुआ है, जिनमें लातेहार जिला बल से सुशांत कुमार, हजारीबाग जिला बल से अजीत कुमार चौबे और चाईबासा जिला बल से मंटू यादव. इसके अलावा पांच मेजर का तबादला हुआ है, जिनमें गिरिडीह जिला बल से सुदीप्त मंडल, कामेश्वर रजक, हजारीबाग जिला बल से दीपक टोप्पो, लातेहार जिला बल से संतोष कुमार और गौतम कुमार शामिल है. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : 12">https://lagatar.in/after-working-for-12-years-the-grade-pay-of-public-servants-was-reduced-anger-erupted-penned-strike/">12

साल काम लेने के बाद घटा दिया जनसेवकों का ग्रेड पे, भड़का आक्रोश, किया कलमबंद हड़ताल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही