Search

 
 
 

झारखंड पुलिस के वायरलेस विभाग में 394 ऑपरेटरों का तबादला

Ranchi News: डीजी (संचार एवं तकनीकी सेवाएं), झारखंड की स्वीकृति के बाद जारी आदेश के तहत रांची वायरलेस मुख्यालय और विभिन्न जिलों में तैनात कर्मियों की नई जगहों पर प्रतिनियुक्ति की गई है. कई कर्मियों को अलग-अलग जिलों के थानों, एचएफ, वीएचएफ और सीसीटीएनएस इकाइयों में भेजा गया है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News: झारखंड पुलिस के वायरलेस विभाग में 394 साक्षर पुलिस (ऑपरेटर) कर्मियों का तबादला किया गया है.  तबादले में लंबे समय से एक ही जिले या स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया है.

 

डीजी (संचार एवं तकनीकी सेवाएं), झारखंड की स्वीकृति के बाद जारी आदेश के तहत रांची वायरलेस मुख्यालय और विभिन्न जिलों में तैनात कर्मियों की नई जगहों पर प्रतिनियुक्ति की गई है. कई कर्मियों को अलग-अलग जिलों के थानों, एचएफ, वीएचएफ और सीसीटीएनएस इकाइयों में भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें:

विभाग ने सभी जिला और प्रतिष्ठान वितंतु प्रभारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. संबंधित कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने नए प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देना होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही