Search

 
 
 

सीसीएल में पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाये गये, कर्मचारियों के बीच बांटे गये पौधे

सीसीएल की ओर से जानकारी दी गयी कि अब तक एक करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाये गये हैं. धूल और प्रदूषण कम करने के लिए भी कई उपाय किये गये हैं,
 

 Ranchi : सीसीएल मुख्यालय में आज पर्यावरण दिवस मनाया गयाआगंतुकों का स्वागत पौधे देकर किया, गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गयी. कार्यक्रम में सीसीएल के अफसर, कर्मचारी सहित अन्य मेहमान शामिल हुए. इस अवतर पर सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सभी को पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई.

Uploaded Image

 

उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाना सिर्फ एक काम नहीं है, बल्कि आने वाले बच्चों के जीवन के लिए हमारी जिम्मेदारी है. कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम के तहत हर किसी ने अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाया. सभी ने कहा,     कि पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है.

 

सीसीएल की ओर से जानकारी दी गयी कि अब तक एक करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाये गये हैं. धूल और प्रदूषण कम करने के लिए भी कई उपाय किये गये हैं, ग्रीन कोल रीजन और डस्ट सप्रेशन सिस्टम जैसे प्लान चल रहे हैं, जिससे हवा और पानी की सफाई हो रही है. सौर ऊर्जा यानी सोलर पावर पर भी खूब काम हो रहा है.  

 

कई जगहों पर छतों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं,  पिछले साल करीब 288 लाख यूनिट सौर बिजली बनाई गयी, जिससे हजारों टन कार्बन का उत्सर्जन कम हुआ. खानों से जो पानी निकलता है, उसका सही इस्तेमाल किया जा रहा है.  यह पानी अब करीब 140 गांवों में खेती और घरेलू कामों में इस्तेमाल हो रहा है, इससे लगभग 2 लाख लोगों को फायदा मिल रहा है.

 

कार्यक्रम में Nature’s Voice नाम की एक मैगज़ी लॉन्च की गयी  जिसमें पर्यावरण से जुड़े कामों और कर्मचारियों से संबंधित बातों की जानकारी दी गयी हैं. सीवीओ पंकज कुमार ने कहा कि अगर हम रोज़मर्रा की ज़िंदगी में छोटे-छोटे काम करें, जैसे पंखा, बल्ब बंद करना, पानी बर्बाद ना करना आदि पर ध्यान दें  तो पर्यावरण को काफी फायदा होगा.  बच्चों को भी इसकी सीख देनी चाहिए.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही