Search

 
 
 

नगर ने पर्यावरण दिवस पर लगाए हजारों पौधे और बांटे कपड़े के थैले

विश्व पर्यावरण दिवस पर रांची नगर निगम की ओर से पूरे शहर में हरियाली बढ़ाने की खास मुहिम चलाई गई. निगम की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में हजारों पौधे लगाए
 

Ranchi: विश्व पर्यावरण दिवस पर रांची नगर निगम की ओर से पूरे शहर में हरियाली बढ़ाने की खास मुहिम चलाई गई. निगम की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में हजारों पौधे लगाए और लोगों को पेड़-पौधे लगाने, पानी बचाने और प्लास्टिक से दूरी बनाने का संदेश दिया.

मुख्य कार्यक्रम मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हुआ. जहां उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहु, स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण कुमारी और कई निगमकर्मी मौजूद रहे. इसी मौके पर बताया गया कि आज पूरे नगर निगम क्षेत्र में करीब 5000 पौधे लगाए जा रहे हैं.

पेड़ लगाने का काम सिर्फ स्टेडियम में नहीं हुआ, बल्कि रांची नगर निगम क्षेत्र में स्थित तालाबों के किनारे, निर्मल आवास में, लाइट हाउस प्रोजेक्ट (धुर्वा) में और कई दूसरी जगहों पर भी पौधारोपण किया गया.

उप प्रशासक ने शहरवासियों से अपील की कि सभी लोग अपने आस-पास पेड़ लगाएं, बारिश के पानी को बचाएं और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को साफ हवा और पानी मिल सके.

इसके अलावा निगम की टीम ने अटल स्मृति वेंडर मार्केट में दुकानदारों और आम लोगों के बीच कपड़े के थैले बांटे और प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही