Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू, दोपहर एक बजे रांची पहुंची ट्रेन

Patna : पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन सोमवार को पटना से शुरू हो गया. तय कार्यक्रम के मुताबिक, पटना रेलवे स्टेशन से ट्रेन सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई. यह गया और बरकाकाना स्टेशनों से होते हुए दोपहर एक बजे रांची पहुंची. इसके बाद पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2 बजकर 20 मिनट में रांची से रवाना हुई और रात 8 बजकर 25 मिनट में पटना पहुंचेगी. पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर), हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) बीरेंद्र कुमार ने इस बात की जानकारी दी. (पढ़ें, फिल्म">https://lagatar.in/film-city-will-soon-get-its-own-railway-station-for-shooting/">फिल्म

सिटी को शूटिंग के लिए जल्द मिलेगा अपना रेलवे स्टेशन)

सिधवार और सांकी के बीच चार सुरंगों से गुजरेगी ट्रेन 

बीरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सिधवार (रामगढ़) और सांकी (रांची) के बीच सुरंगों और ऊंचे रेलवे पुलों से गुजरी. सिधवार और सांकी के बीच 27 किलोमीटर का हिस्सा चार सुरंगों से होकर गुजरता है. इन चारों सुरंगों में सबसे लंबी सुरंग 1.7 किलोमीटर लंबी है. जबकि तीन अन्य सुरंग लगभग 600 मीटर लंबी हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-will-seize-bajra-mauza-and-land-occupied-by-the-army/">रांची

: बजरा मौजा और सेना के कब्जे वाली जमीन को ईडी करेगी जब्त

रेल प्रशासन की अपील, रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें

बता दें कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन पहले 11 जून को होने वाला था. लेकिन झारखंड में छात्र संगठनों ने नियोजन नीति के विरोध में दो दिवसीय (10 और 11 जून) को राज्यव्यापी बंद बुलाया था. जिसके बाद ट्रायल रन को सोमवार के लिए पुनर्निर्धारित किया गया. ट्रायल रन के दौरान ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से होगा. ऐसे में रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें. साथ ही मवेशियों को भी पटरियों से दूर रखें. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-all-government-and-private-schools-closed-till-june-18-due-to-scorching-heat-dm-issued-order/">पटना

: भीषण गर्मी के कारण 18 जून तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही