Search

आदिवासी विकास परिषद के सदस्य पहुंचे नावाडीह गांव, पीड़ितों से मिले

Ranchi : अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के सैकड़ों सदस्य बुधवार को सिल्ली प्रखंड के नावाडीह गांव पहुंचे. लोहरा समाज के लोगों से मिल कर कुआं से पानी नहीं भरने देने की घटना की निंदा की. पीड़ितों ने बताया कि कुर्मी समाज के लोग कुआं से पानी भरने नहीं देते हैं. प्रतिनिधियों ने पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. समाज से आग्रह किया कि इस तरह के भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को हर हाल में खत्म किया जाए. लोगों को उनके मौलिक अधिकार से दूर न किया जाए.

बीडीओ ने डीप बोरिंग कराने का आश्वासन दिया

संगठन के लोगों ने सिल्ली प्रखंड के अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात कर सारी बातें रखी. बीडीओ ने संगठन के लोगों को आश्वासन दिया कि दो- तीन दिन के अंदर पीड़ितों के आवास के पास डीप बोरिंग करा दिया जाएगा. उनके घर तक पाइप लाइन से पानी पहुंचाया जायेगा. मौके पर रांची जिला अध्यक्ष कुन्दरसी मुंडा, रांची महानगर अध्यक्ष पवन तिर्की, जिला महासचिव कार्तिक लोहरा, उपाध्यक्ष वासुदेव भगत, महानगर उपाध्यक्ष प्रकाश मुंडा, आदिवासी लोहरा समाज से केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू लोहरा, मांडर प्रखंड अध्यक्ष बजरंग लोहरा, रातू प्रखंड अध्यक्ष सुनील लोहरा, उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/work-to-make-jharkhands-mango-varieties-recognized-internationally-governor/">झारखंड

के आम के किस्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का करें प्रयास : राज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//