Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जनजातीय महोत्सव : पलाश और आदिवा ज्वैलरी के स्टॉल रहे आकर्षण केंद्र

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मोरहाबादी मैदान में दो दिवसीय झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 का बुधवार को समापन हुआ. इस आयोजन में ग्रामीण विकास विकास के अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेसएलपीएस) द्वारा पलाश एवं आदिवा ज्वैलरी के स्टॉल लगाकर सखी मंडल की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी, जो जनजातीय महोत्सव में आकर्षण के केंद्र रहे. महोत्सव में राखी के त्योहार के मद्देनजर आदिवा ज्वेलरी की बहुत मांग रही. सखी मंडल की बहनों द्वारा निर्मित आदिवासी पारंपरिक ज्वैलरी ब्रांड आदिवा के तहत चांदी एवं अन्य धातुओं से बने ज्वैलरी, जैसे झुमका, बाली इत्यादि लोगों को खूब भाये. राज्य के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आभूषणों को सहेजने एवं नयी पहचान देने की इस पहल को लोगों ने खूब सराहा.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/211.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" />

मुख्यमंत्री ने खरीदा सखी मंडल की महिलाओं के बनाये तिरंगा

महोत्सव के पहले दिन इसका उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सखी मंडल की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का जायजा लेकर उनका उत्साहवर्धन किया. इसके साथ ही स्टॉल में मौजूद सखी मंडल की महिलाओं द्वारा निर्मित तिरंगा खरीदा. सखी मंडल की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये पलाश ब्रांड के अंतर्गत स्टॉल में करीब 29 तरह के उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया था. उत्पादों में सरसों तेल, अचार, मधु , मड़ुआ आटा, मसाले, लोबिया, लेमनग्रास एवं साबुन की काफी डिमांड रही. वहीं, पलाश के अचार भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा. जामुन सिरका, कालमेघ, पलाश साबुन, डिटर्जेंट, लिक्विड हैंडवॉश भी लोगों ने काफी पसंद किया.

सेल्फी बूथ पर तस्वीर लेने को उमड़ी भीड़

आदिवासियों के पारंपरिक पकवान भी आकर्षण का केंद्र रहा, महोत्सव में ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित दीदी कैफे में जायका लेने वालों की भीड़ लागी रही. कैफे ने महोत्सव के दाैरान 3000 पारंपरिक थाली परोसी. जिसमें झारखंड के लोकप्रिय व्यंजन धुसका, पीठा, डूम्बू आदि को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया. महोत्सव में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगो में जागरुकता लाने के उदेश्य से सेल्फी बूथ लगाया गया, जिसमे बच्चे-बूढ़े सभी ने तस्वीरें ली.

करीब 6 लाख रुपये के पलाश उत्पादों की बिक्री हुई

ब्रांड “पलाश” और पारंपरिक ज्वैलरी कलेक्शन “अदिवा ज्वैलरी” की काफी डिमांड रही. महोत्सव में लगे स्टॉल के जरिए सखी मंडल की महिलाओं ने करीब 6 लाख रुपए का कारोबार किया.
इसे भी पढ़ें - DSPMU">https://lagatar.in/lecture-at-dspmu-prof-dr-mh-ansari-said-education-makes-a-person-a-perfect-man/">DSPMU

में व्याख्यान, प्रो अंसारी बोले- शिक्षा व्यक्ति को एक पूर्ण पुरुष बनाती है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही