Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदिवासी संगठनों ने बाबूलाल के आवास का किया घेराव, सुनील तिवारी की गिरफ्तारी को लेकर 10 दिनों का दिया अल्टीमेटम

Advertisement
Advertisement
Ranchi : आदिवासी युवती के यौन शोषण मामले में गुरुवार को आदिवासी संगठनों ने बाबूलाल मरांडी का आवास घेराव किया. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी ने आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म किया था. उसे बचाने के लिए बाबूलाल मरांडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उसके निर्दोष होने का बात कही थी, पर वे कोई न्यायाधीश का काम नहीं कर सकते. इस मामले पर आदिवासी संगठनों ने सुनील तिवारी को 10 दिनों के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की. केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन और उग्र होगा. समाजसेवी मार्शल बरला ने कहा कि हमारे खूंटी जिले की बेटी के साथ यौन शोषण किया गया है. आने वाले समय में हम खूंटी और रांची के मुख्यालयों का भी घेराव करेंगे. इसे भी पढ़ें- दक्षिण">https://lagatar.in/south-eastern-railway-66000-passengers-caught-ticketless-in-august-fine-and-fare-charged-for-rs-3-4-crore/">दक्षिण

पूर्व रेलवे: अगस्त माह में 66 हजार यात्री बेटिकट पकड़ाए, 3.4 करोड़ का वसूला गया जुर्माना व किराया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/aadiwasi12-600x400.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-is-becoming-a-place-of-sextortion-police-is-busy-destroying-the-network/">हजारीबाग

बन रहा है सेक्सटॉर्शन का अड्डा, पुलिस ने लोगों को किया सचेत

आदिवासियों में आक्रोश

मौके पर विभिन्न संगठनों से आये आदिवासियों ने धरना-घेराव को समर्थन देते हुए कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के साथ ही अब मां-बहनों की इज्जत भी लूटी जा रही है. बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी ने आदिवासी युवती के साथ ऐसा करने का आरोप लगा है. बाबूलाल उन्हें सीधे क्लीन चिट दे रहे हैं. हमारे हक-अधिकारों के साथ खेला जा रहा है. हमारे जल, जंगल और जमीन के साथ ही महिलाओं पर भी जुर्म हो रहे हैं. हमारे आदिवासी संगठनों में इसके लिए काफी आक्रोश है. इसे भी पढ़ें- चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-youth-who-transported-goods-to-maoists-arrested-while-getting-off-bus/">चाईबासा:

माओवादियों को सामान पहुंचाने वाले युवक को बस से उतरते समय किया गिरफ्तार

ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में भारत मुंडा समाज के अध्यक्ष सुशील पहान, आदिवासी सेना अध्यक्ष अजय कच्छप, समाजसेवी नेता मार्शल बरला, एडवर्ड हंस, राहुल उरांव, रामशरण तिर्की, संतोष तिर्की, अशोक लोहरा, अल्विन लकड़ा, कुलदीप तिर्की, विकास तिर्की, मानू तिग्गा, रूपचंद केवट सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही