Search

 
 
 

15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस नहीं मनाने के विरोध में आदिवासी संगठनों का आज मशाल जुलूस

आदिवासी बचाओ मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राहुल तिर्की ने बताया कि वर्तमान सरकार झारखंड के हित में नहीं सोच रही है. इसमें पलामु के नीलांबर-पीतांबर के गांव को डैम के नाम पर विस्थापित, रिम्स 2 के नाम पर करीब 227 एकड़ जमीन अधिग्रहण का मुद्दा, सिरमटोली केंद्रीय स्थान की जमीन, सीजीएल परीक्षा में हो रही धांधली, आदिवासी जमीन का दखल दिहानी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा बनाया गया भूमि लैंड बैंक को निरस्त नहीं करना, खतियान आधारित नियोजन नीति जैसे मुद्दों का रैली के माध्यम से विरोध दर्ज कराया जाएगा.
 
मशाल जुलूस

Ranchi: झारखंड के बलिदान संघर्ष करने वाले आंदोलकारी का नजरअंदाज के खिलाफ आज विभिन्न आदिवासी मूलवासी संगठनों ने मिलकर मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया है. रैली में बैनर और तख्तियां को शामिल करेंगें, जहां झारखंड के मुद्दों को लिखा जाएगा. यह जयपाल सिंह मुंडा मैदान से लेकर अलबर्ट चौक तक पैदल मार्च निकाली जाएगी. रैली में आदिवासी बचाओ मोर्चा, आदिवासी जनपरिषद, आदिवासी छात्र संघ, क्षेत्रिय पड़हा संगठन, सरना प्रार्थना सभा रांची महानगर और आदिवासी मूलवासी मंच के सैकड़ों लोग शामिल होंगे.


इस मौके पर आदिवासी बचाओ मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राहुल तिर्की ने बताया कि वर्तमान सरकार झारखंड के हित में नहीं सोच रही है. इसमें पलामु के नीलांबर-पीतांबर के गांव को डैम के नाम पर विस्थापित, रिम्स 2 के नाम पर करीब 227 एकड़ जमीन अधिग्रहण का मुद्दा, सिरमटोली केंद्रीय स्थान की जमीन, सीजीएल परीक्षा में हो रही धांधली, आदिवासी जमीन का दखल दिहानी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा बनाया गया भूमि लैंड बैंक को निरस्त नहीं करना, खतियान आधारित नियोजन नीति जैसे मुद्दों का रैली के माध्यम से विरोध दर्ज कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें - 


राहुल तिर्की ने बताया कि वर्तमान सरकार पूंजीपति के इशारे पर काम कर रही है. 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती थी. ये दिन झारखंडियों के लिए ऐतितिहासिक था. राज्य सरकार 15 नवंबर को स्थापना दिवस नहीं मनाया. इसी के खिलाफ आज रैली निकाली जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही