Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

12 मार्च की महारैली को लेकर आदिवासी छात्र संघ ने की बैठक

Ranchi : सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 12 मार्च को मोरहाबादी मैदान में होनेवाली महारैली को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को आदिवासी छात्र संघ ने बैठक की. बैठक केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यालय करम टोली में की गई. बैठक में जिला, प्रखंड व विश्वविद्यालय कमेटी के पदधारी शामिल हुए. बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा की गई. महारैली में बढ़-चढ़कर शामिल होने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने कहा कि 2001 की जनगणना में आदिवासी छात्र संघ ने नारा दिया था कि सरना कोड नहीं तो जनगणना भी नहीं. जिसका परिणाम रहा कि 2001 और 2011 की जनगणना में अन्य के कॉलम में सरना लिखा गया.

3 साल से युवाओं को ठग रही है सरकार

बैठक में केंद्रीय मीडिया प्रभारी ने कहा कि यह सरकार झारखंडियों के साथ भद्दा मजाक कर रही है. 3 साल से युवाओं को ठग रही है. यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. सरकार तत्काल खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाकर ग्रुप बी तक की नियुक्ति में झारखंडियों को जगह दे. बैकलॉग की नियुक्तियों को तत्काल भरे. बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सिमडेगा जिला अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो, केंद्रीय मीडिया प्रभारी सुमित उराव, रांची जिला अध्यक्ष राजू उरांव, लोहरदगा जिला महासचिव फूलचंद उराव, किस्को प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा भगत, रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनोज उरांव, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष निखिल कुमार टोप्पो, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष महादेव उरांव, उपाध्यक्ष महादेव उरांव, अजय कुमार भगत, रातू प्रखंड अध्यक्ष रमेश मुंडा, राजेश उरांव, विनोद कुजूर, कार्तिक उरांव, राहुल उरांव, आनंद उरांव उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dead-body-of-a-young-man-found-in-suspicious-condition-another-died-in-a-road-accident/">हजारीबाग

: संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, दूसरे की सड़क हादसे में मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही