Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्रह्मलीन बाबा ज्योति स्वरूप को दी गई श्रद्धांजलि

Ranchi : ब्रह्मलीन बाबा ज्योति स्वरूप का श्राद्ध कर्म शुक्रवार को उनके रांची स्थित अरगोड़ा आवास में आर्य समाज रीति से हुआ. बाबा की इच्छा के अनुसार श्राद्ध कर्म को सादगी भरा एवं उच्च आध्यात्मिकता से भरपूर बनाया गया था. श्राद्ध कर्म में आरएसएस के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, प्रांत सह संघचालक अशोक श्रीवास्तव, विश्व हिंदू परिषद के अशोक अग्रवाल, वंदना श्रीवास्तव, संजय सिंह और संत समाज के पूर्व संगठन मंत्री स्वामी दिव्य ज्ञान समेत बाबा के कई श्रद्धालु मौजूद थे.

पिठौरिया में महर्षि निखिलेश विद्यालय की स्थापना की

बाबा ज्योति स्वरूप का जन्म 4 जून 1955 को पटना में हुआ था. उन्होंने रांची के संत जेवियर्स कॉलेज से स्नातक की परीक्षा पास की तथा दिल्ली जाकर मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की. 1980 के आसपास उनके जीवन में वैराग्य की भावना आई और वे आचार्य श्रीमाली जी के शिष्य हो गए. रांची में बाबा ज्योति स्वरूप ने कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य किए. गौशाला से लेकर पिठौरिया में महर्षि निखिलेश विद्यालय की स्थापना की. उनके भाई शंकर दत्त के मुताबिक, पूरे पिठोरिया क्षेत्र में विद्यालय के द्वारा निशुल्क शिक्षा दी जाती थी. इसे भी पढ़ें – Exclusive:">https://lagatar.in/in-khata-37-cheshire-home-road-42-decimal-land-registry-was-also-done-in-the-name-of-ranjan-singhs-wife/">Exclusive:

खाता 37, चेशायर होम रोड में रंजन सिंह की पत्नी के नाम भी हुई 42 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही