Search

 
 
 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया. साथ ही क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्व. टी. मुचिराय मुण्डा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया. साथ ही क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्व. टी. मुचिराय मुण्डा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह के राष्ट्र के प्रति बलिदान से हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार ने उन्हें फांसी दी, लेकिन उनके द्वारा जगाई गई आजादी की लौ अंततः 15 अगस्त 1947 को देश की स्वतंत्रता के रूप में साकार हुई.

 

वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की वीरता और देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं.

 

इस दौरान स्व. टी. मुचिराय मुण्डा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वक्ताओं ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और जीवन पर चर्चा करते हुए उन्हें “छोटानागपुर का गांधी” बताया. कहा कि झारखंड के विकास और संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान अतुलनीय रहा. उन्होंने सभी वर्गों के लिए कार्य किया और जीवनपर्यंत सामाजिक उत्थान के लिए संघर्षरत रहे.

 

वक्ताओं ने कहा कि स्व. मुण्डा की सादगीपूर्ण जीवनशैली और समानता के विचार आज भी प्रेरणास्रोत हैं. उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली और उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता के हितों को सर्वोपरि रखा. कार्यक्रम में राकेश सिन्हा, सोनाल शांति, राजन वर्मा, सुरेन राम, जगदीश साहु, खुर्शीद हसन रूमी, राजेश चन्द्र राजू, टिंकू वर्मा, फिरोज रिजवी, नरेन्द्र लाल गोपी, सतीश महतो, प्रभात कुमार, रामप्रकाश महतो, रामानंद केशरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही