Search

 
 
 

लातेहार: बरवाडीह में शान से लहराया गया तिरंगा झंडा

 
Latehar: बरवाडीह में स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम व शान के साथ तिंरगा झंडा फहरा गया. प्रखंड परिसर में झंडोत्तोलन के पूर्व स्वतंत्रता सेनानी रहे प्रेम शंकर मिश्रा के स्मारक पर विधायक रामचंद्र सिंह, जिला परिषद संतोषी शेखर, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, सीओ मनोज कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी समेत अन्य लोगों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रखंड परिसर में प्रमुख सुशीला देवी, एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ वैंकटेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में एसडीपीओ वेंकटेश कुमार और थाना परिसर में प्रभारी राधेश्याम कुमार, कन्या विधालय में प्रधाध्यापक सबीर खान, रेलवे क्लब में एडीएमई बिकास शुक्ला, आरपीएफ पोस्ट में इंस्पेक्टर राकेश रंजन के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. जबकि बीजेपी कार्यालय में अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष प्रिंस प्रसाद, जेएमएम कार्यालय में अध्यक्ष अफजल अंसारी और राजद में अध्यक्ष आदित्य यादव ने झंडोत्तोलन किया. प्रखंड में संचालित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में विधायक रामचंद्र सिंह और जिला परिषद संतोषी शेखर के द्वारा स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया. साथ विधायक और जिप सदस्य ने सयुंक्त रूप से स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें - पेरिस">https://lagatar.in/paris-olympics-vinesh-phogats-appeal-rejected-by-cas-she-will-not-get-silver-medal/">पेरिस

ओलंपिक : विनेश फोगाट की अपील CAS ने खारिज की, नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही