Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रिपल मर्डर का खुलासा, अवैध संबंध के शक में पति ने की थी महिला और बच्चों की हत्या

Ranchi: जिले के ठाकुर गांव थाना क्षेत्र स्थित बगदा जंगल में एक महिला और दो बच्चे का जला हुआ शव बरामद हुआ था. अवैध संबंध के शक में उसके पति विजेंद्र राम ने अपने परिजनों के साथ मिलकर ममता देवी और उसके बच्चे की हत्या कर दी थी. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. पुलिस की टीम ने मृतक महिला ममता देवी के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में महिला के पति विजेन्द्र राम, विजेन्द्र का पिता कमल राम, रीना देवी और कोशिला देवी शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, रेडमी कंपनी का मोबाइल, चुडी का गुच्छा, चुड़ी का टुकडा, माला, पायल, अधजला सुटकेश, चाकू और अन्य सामानों को बरामद किया गया. इसे पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-christian-community-celebrated-good-friday-remembered-the-sacrifice-of-lord-jesus/">चाईबासा

: मसीही समुदाय ने मनाया गुड फ्राइडे, प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद

अवैध संबंध के शक को लेकर हुई थी हत्या

पुलिस के द्वारा मृत महिला ममता देवी के पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया, तो उसने बताया कि उसे शक था कि इसकी पत्नी का किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध है, और मेरा पहला बच्चा भी उसी का पैदा किया हुआ है. इसी शक में बीते तीन अप्रैल को अपने परिजनों के साथ मिलकर साजिश के तहत पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या करते देखने पर बच्चे चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगे तो ये अपने परिजनों के साथ मिलकर दोनों बच्चों की भी गला दबाकर हत्या कर दी, और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से तीनों शवों को ठाकुरगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत बेती बगदा जंगल में ले जाकर जला दिया. इसे भी पढ़ें-अविनाश">https://lagatar.in/avinash-pandey-should-tell-what-was-the-agreement-with-congress-ministers-deepak-prakash/">अविनाश

पांडेय बताएं कांग्रेस के मंत्रियों के साथ क्या समझौता हुआ- दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही