Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी आज 2 चुनावी रैलियों में भरेंगे हुंकार

Agartala : त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है. विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. चुनाव के प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 11 फरवरी को त्रिपुरा में दो रैली करेंगे. यह रैली त्रिपुरा के धलाई और गोमती में होगी. इस दोनों चुनावी रैलियों में पीएम मोदी हुंकार भरेंगे. धलाई जिले के अंबासा में दोपहर 12 बजे पीएम मोदी पहली रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद अपराह्न तीन बजे पीएम गोमती में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे. त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी महेश शर्मा और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे. (पढ़ें, गया">https://lagatar.in/gaya-jdus-district-vice-president-sunil-kumar-was-shot-dead-by-criminals-after-entering-his-house/">गया

: जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार को घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, मौत)

बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी कर किये कई लुभावने वादे

बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी अपनी पूरी ताकत झोंक दे रही है. केंद्रीय मंत्री और अन्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जनसभा का आयोजन कर रहे हैं. हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में दो रैली और एक रोड शो किया था. वहीं 9 फरवरी को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा पत्र जारी किया था. बीजेपी ने सत्ता में दूसरी बार आने के लिए जनता को कई वादे किये. जारी घोषणापत्र में बीजेपी ने किसानों और आदिवासियों को सशक्त करने का वादा किया. भाजपा ने कहा कि त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने पर वह आदिवासी क्षेत्रों के लिए अधिक स्वायत्तता, किसानों की आर्थिक सहायता और रबर आधारित उद्योग के विशिष्ट-विनिर्माण क्षेत्रों में वृद्धि करेगी. इसे भी पढ़ें :  तख्त">https://lagatar.in/congressmen-clashed-with-you-in-takht-shri-harmandir-ji-patna-sahib-scuffle-created-chaos-in-the-campus/">तख्त

श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में आपसे में भिड़े कांग्रेसी, हाथापाई से परिसर में मची अफरा-तफरी

2 मार्च को आयेंगे चुनावी नतीजे

बता दें कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. वहीं मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा. 2 मार्च को तीनों राज्यों के चुनावी नतीजों की घोषणा होगी. त्रिपुरा में भाजपा ने 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं गठबंधन पार्टी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 5 सीट दिये हैं. लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन ने भी सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं. 60 सीटों में से 43 सीटों पर माकपा, 13 पर कांग्रेस, एक पर भाकपा, एक सीट पर आरएसपी और एक पर फॉरवर्ड ब्लॉक और एक सीट पर एक उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की घोषणा की है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-ed-arrests-ysrcp-mps-son/">दिल्ली

शराब घोटाला : ED ने YSRCP सांसद के बेटे को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही