Search

 
 
 

Dhanbad News: NH पर मवेशी को बचाने में ट्रक और हाइवा में टक्कर, चालक गंभीर

Dhanbad News: ट्रक तोपचांची की ओर से जा रहा था. लेदाटांड़ के समीप अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया. मवेशी को बचाने के लिए ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इसी दौरान हाइवा की ट्रक से टक्कर हो गई.
 
मवेशी को बचाने में हादसा

Dhanbad News: जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के लेदाटांड़ के समीप एनएच पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से ट्रक चालक ने ब्रेक लगाया तभी पीछे से आ रहे हाइवा ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया. वहीं टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार ट्रक तोपचांची की ओर से आ रहा था. लेदाटांड़ के समीप अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया. मवेशी को बचाने के लिए ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया.

 

इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहा हाइवा ट्रक से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया. गनीमत रही कि सड़क पर आया मवेशी समय रहते बच गया और किसी अन्य व्यक्ति की जान नहीं गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही तोपचांची थाना की पुलिस बल मौके पर पहुंची और घायल हाइवा चालक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इसके बाद क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही