Search

 
 
 

विष्णुगढ़: तीखा मोड़ पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

 
Bishungarh (Hazaribagh): मध्य प्रदेश से बोकारो थर्मल पवार प्लांट जा रहा ट्रक एक बाइक सवार को बचाने के दौरान शनिवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह दुर्घटना थाना अंतर्गत विष्णुगढ़-गोमिया सड़क के जमनीजारा के पास एक तीखे मोड़ पर रात के तीन बजे घटी. हादसे में चालक तथा क्लीनर पूरी तरह सुरक्षित है. ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल दुर्घटना जोन बन गया है. यहां अक्सर दुघर्टनाएं घटती रहती हैं. कई बार वाहन घुमाव में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में उतर जाते हैं. ग्रामीणों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि यहां सुरक्षा के उपाय किये जाने चाहिये. कईयों ने गार्डवाल की जरूरत बताई. इसे भी पढ़ें - 18">https://lagatar.in/strengthening-of-156-children-from-18-villages-90-children-received-the-sacrament-of-param-prasad/">18

गांव के 156 बच्चों का दृढ़ीकरण, 90 बच्चों ने परम प्रसाद संस्कार किया ग्रहण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही