Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रक ने एक युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

Garhwa : अनुमंडल मुख्यालय के रंका पुल के पास आईसर ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया. हादसे में घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक गढ़वा के उदयपुर रमकंडा प्रखंड का बताया जा रहा है. हादसे की सूचना मिलने के बाद रंका थाना के सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाना ले गये. इसे भी पढ़ें : जदयू">https://lagatar.in/casey-tyagi-out-of-jdus-new-national-committee-baliyavi-becomes-general-secretary/">जदयू

की नयी राष्ट्रीय कमिटी से केसी त्यागी आउट, बलियावी बने महासचिव
जानकारी के अनुसार रंका पुल के पास भीड़ के कारण यह हादसा हुआ है. वहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. ज्यादा भीड़ के कारण हादसा होने की संभावना बनी रहती है. रंका पुल के पास भीड़ नहीं लगाने को लेकर शांति समिति की बैठक में भी आवाज उठाई गई थी. सांसद प्रतिनिधि कमलेश नन्दन सिन्हा ने प्रशासन से मांग की थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग 343 बस स्टैंड के पास अतिक्रमण हटाया जाए. वहीं ग्रामीणों के द्वारा अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण कर लिया गया है, इससे आम राहगीरों को चलने फिरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा 20 मार्च को ही सभी व्यवसायियों को आगाह किया था कि वे अपनी दुकान के सामने अतिक्रमण नहीं करें. बावजूद इसके रंका पुल पर लोगों ने सैकड़ों बाइक लगाकर पूरे पुल को जाम कर देते हैं. इतना ही नहीं ठेले, खोलचे वाले भी पुल के ऊपर ही अपनी दुकान सजा देते हैं. जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मंगलवार को शाम 4:00 बजे के आसपास गढ़वा की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. बता दें कि इसके पूर्व भी इसी पुल पर एक रस्सी बेचने वाले वृद्ध को ट्रक ने कुचल दिया था. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-manish-jaiswal-tore-his-kurta-after-reaching-vail-said-is-it-a-crime-to-be-a-hindu-in-this-state/">बजट

सत्र : वेल में पहुंचकर मनीष जायसवाल ने फाड़ा कुर्ता, कहा – क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही