Search

 
 
 

स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, विरोध में 3 घंटे सड़क जाम

 
Ramgarh : चितरपुर के मरंगमरचा गांव के समीप एनएच-23 पर स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में घटनास्थल पर ही छात्र की मौत हो गई. मृतक छात्र की पहचान मगरमरचा गांव के जगदीश महतो के बेटे रवि कुमार के रूप में हुई. वह राधा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में सातवीं का छात्र था. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मार्ग को जाम कर दिया. जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी हरिनन्दन सिंह समेत कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गए. मगर आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे. काफी समझाने-बुझाने के बाद लोग माने. करीब 3 घंटे बाद लोग सड़क से हटे, जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ. इसे भी पढ़ें :  सरकार">https://lagatar.in/the-government-is-looting-the-land-of-tribals-arjun-munda/">सरकार

लुटवा रही आदिवासियों की जमीन- अर्जुन मुंडा
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर वाहनों का परिचालन काफी तेज गति से होता है.गांव के बच्चे स्कूल इसी रास्ते से जाते हैं, मगर रफ्तार पर कोई लगाम नहीं है. मंगलवार की सुबह 8 बजे रवि अपनी साइकिल से स्कूल के लिए निकला. घर से कुछ ही दूरी पर एनएच-23 पर एक तेज रफ्तार एलपी ट्रक JH02AB8614 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही रवि की मौत हो गई. रवि की मौत से गांव के लोग आक्रोशित हो गए और सड़क को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने मुआवजा और वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग की. वहीं इधर हादसे के बाद रवि के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. [caption id="attachment_605346" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/11rc_m_133_11042023_1.jpg"

alt="दुर्घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन" width="1280" height="720" /> दुर्घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन[/caption] इसे भी पढ़ें : सचिवालय">https://lagatar.in/secretariat-gherao-program-bjps-shout-from-the-stage-let-sticks-or-bullets-secretariat-will-be-surrounded/">सचिवालय

घेराव कार्यक्रम : मंच से BJP की हुंकार – लाठी चले या गोली,घेर कर रहेंगे सचिवालय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही