Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डेढ़ करोड़ का डोडा लदा ट्रक पकड़ाया, चालक गिरफ्तार, किलो में कमाता था दो हजार मुनाफा

Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के एनएच 75 रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ से पुलिस ने डेढ़ करोड़ का डोडा लोड एक ट्रक को पकड़ा. साथ ही उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वह राजधानी रांची और गुमला के जंगली इलाकों से डोडा लोड कर राजस्थान के बीकानेर ले जा रहा था. पुलिस के समक्ष उसने कई राज उगले हैं. मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

एसपी को मिली थी गुप्त सूचना 

लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची की ओर से एक ट्रक डोडा लोड कर जा रहा है. सूचना को एसपी ने गंभीरता से लिया. एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, चंदवा बीडीओ सह अंचलाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने एनएच-75 पर ब्लॉक के समीप वाहनों की जांच शुरू की. ट्रक संख्या आरजे 07 जीसी 1255 को रोका. जब उसकी जांच की तो पुलिस हैरान रह गई. ट्रक में लगभग साढ़े चार टन डोडा लोड था. जब्त डोडा की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी जा रही है. पुलिस ने डोडा की खेप ले जा रहे राधेश्याम बिश्नोई (35) वर्ष पिता प्रेम प्रकाश बिश्नोई चक 14 केडी थाना रावलामंडी जिला श्री गंगानगर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस संबंध में कांड सं 85/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है. उक्त जानकारी चंदवा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ संतोष कुमार ने दी. इसे भी पढ़ें : टेरर">https://lagatar.in/terror-funding-case-nia-raids-in-lohardaga/">टेरर

फंडिंग मामलाः लोहरदगा में एनआईए की छापेमारी

एक हजार किलो की दर से खरीदकर 3 हजार किलो बेचता था

गिरफ्तार युवक ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उक्त डोडा रांची-गुमला के जंगली इलाके से लोड किया था. इसे लेकर वह राजस्थान के बीकानेर जा रहा था. उसने बताया कि एक हजार रुपये प्रति किलो में खरीद कर राजस्थान में इसे तीन हजार में बेचता है. उसने पुलिस को कई और अहम जानकारी दी है. मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

एक माह पूर्व भी पुलिस ने 10 टन डोडा लोड ट्रक को पकड़ा था

बता दें कि चंदवा पुलिस ने एक माह पूर्व भी एक 10 टन डोडा लोड एक ट्रक को पकड़ा था. श्री मिश्रा ने कहा कि मादक पदार्थों की खेती करने और इसके खरीब बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. इस प्रकार के अवैध कार्य में शामिल अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. छापेमारी दल में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, बीडीओ सह अंचलाधिकारी विजय कुमार, पुअनि नारायण यादव, पुअनि दिव्यप्रकाश, पुअनि जमील अंसारी, पुअनि कुंदन कुमार, सअनि अरविंद कुमार समेत सैट 202 के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/more-than-six-and-a-half-lakh-registered-unemployed-in-jharkhand-2024-elections-will-become-an-issue-see-figures/">झारखंड

में 6.76 लाख निबंधित बेरोजगार, 2024 के चुनाव में बनेगा मुद्दा, देखें आंकड़े
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही