Search

 
 
 

ट्रंप का दावा : ईरान के साथ नयी ऐतिहासिक शांति डील पर लगेगी मुहर, होर्मुज खुलेगा, No toll tax

खबर है कि ईरान अमेरिका के साथ एक डील के  तहत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आने जाने  वाले जहाज़ों से टोल न लेने पर सहमत हो गया है. फॉक्स न्यूज ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि ईरान जलडमरूमध्य को खोल देगा, वहां कोई टोल नहीं लिया जाएगा.
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Washington :  खबर है कि ईरान अमेरिका के साथ एक डील के  तहत होर्मुज स्ट्रैट के रास्ते आने जाने  वाले जहाज़ों से टोल न लेने पर सहमत हो गया है. फॉक्स न्यूज ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि ईरान जलडमरूमध्य को खोल देगा, वहां कोई टोल नहीं लिया जाएगा.

 

अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चैनल को बताया कि अगर यह समझौता हो जाता है, तो ईरान के जलडमरूमध्य खोलने के साथ ही अमेरिका नाकेबंदी हटा लेगा, जिसके बाद बारूदी सुरंगें हटाने का काम शुरू होगा.

 

जान लें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ट्रुथ सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ रविवार को  नये ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये जायेंगे. उसके बाद सामरिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रैट सभी देशों के लिए पूरी तरह से खोल दिया जायेगा. 


  
ट्रंप का दावा है कि ईरान के साथ नया समझौता परमाणु हथियार की राह में अभेद्य दीवार की तरह काम करेगा. ट्रंप की मानें तो अब ईरान न तो परमाणु हथियार चाहता है और न ही भविष्य में कभी इसे हासिल कर पायेगा,  

 

राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार उनके कार्यकाल में ईरान के साथ अमेरिका के संबंध पिछले प्रशासनों की तुलना में कहीं अधिक अलग और बेहतर हुए हैं. ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि इस  डील में दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के धन का लेन-देन नहीं होगा.  

 

अमेरिकी सेना देश के बेहतरीन बी-2 बॉम्बर्स और उनके पायलटों की मदद से गहरे ग्रेनाइट पहाड़ों के नीचे दबी परमाणु सामग्री बाहर निकालेगी और उसे पूरी तरह नष्ट कर देगी ईरान में  या संयुक्त राज्य अमेरिका में. 

 

राष्ट्रपति ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर तंज कसा. उनके कार्यकाल में हुए ईरान परमाणु समझौते की  खिल्ली उड़ाई.  आरोप लगाया कि ओबामा द्वारा किया गया समझौता ईरान के लिए परमाणु हथियार हासिल करने का एक बेहद आसान और सुगम रास्ता था. 

 

ओबामा प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि उस समय ईरान को 1.7 बिलियन डॉलर की नकद राशि सहित सैकड़ों अरबों डॉलर का भुगतान किया गया था, लेकिन नये समझौते में किसी भी तरह के  पैसे का लेन-देन नहीं हो रहा है.

 

इससे पूर्व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले 24 घंटों में समझौता हो सकता है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही