Search

 
 
 

पश्चिम एशिया युद्ध के बीच ट्रंप का ईरान में सत्ता परिवर्तन का दावा, बोले- नए नेतृत्व से हो सकती है डील

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान में पहले ही सत्ता परिवर्तन (“रेजीम चेंज”) हो चुका है.  उन्होंने रविवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही है.
 
  • ईरान में ‘रेजीम चेंज’ का दावा
  • डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
  • पश्चिम एशिया युद्ध के बीच बदली सत्ता संरचना

Lagatar Desk :  पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान में पहले ही सत्ता परिवर्तन (“रेजीम चेंज”) हो चुका है.  उन्होंने रविवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही है. 

 

ट्रंप ने कहा कि ईरान की पुरानी सत्ता संरचना पूरी तरह खत्म हो चुकी है और अब वहां अलग-अलग नए समूह सामने आ चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि पहले और दूसरे नेतृत्व के प्रमुख लोग मारे जा चुके हैं, जबकि तीसरे चरण में एक बिल्कुल नई टीम सत्ता में आई है, जिसे उन्होंने काफी हद तक समझदार बताया. 

 

ट्रंप ने यह भी कहा कि वह ईरान के नए नेतृत्व के साथ समझौता करने की बात कही. हालांकि यह भी कहा कि यह तय नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर आप देखें तो वहां पहले ही रेजीम चेंज हो चुका है, क्योंकि पुरानी सरकार पूरी तरह खत्म हो गई है. दूसरा नेतृत्व भी लगभग समाप्त हो चुका है और अब हम एक नए समूह से बात कर रहे हैं.

 

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाए जा रहे हैं. इन हमलों में कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारी और रणनीतिक ठिकाने निशाना बने हैं.

 

रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी से शुरू हुए संयुक्त हमलों में ईरान के लंबे समय तक सर्वोच्च नेता रहे अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को विशेषज्ञों की परिषद द्वारा नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया.

 

जारी संघर्ष में ईरान के कई शीर्ष कमांडर और खुफिया अधिकारी भी मारे गए हैं, जिससे देश की नेतृत्व संरचना पर बड़ा असर पड़ा है. ट्रंप ने कहा कि मौजूदा नेतृत्व “पहले की तुलना में काफी अलग और अधिक व्यावहारिक नजर आ रहा है. 

 

उन्होंने यह भी कहा कि भले ही औपचारिक रूप से सत्ता परिवर्तन अनिवार्य नहीं हो, लेकिन मौजूदा हालात अपने आप में एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करते हैं. ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज हो गई है और पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही