Search

 
 
 

खतरनाक मूड में ट्रंप, ईरान के पास मौजूद 453 किलो यूरेनियम पर कब्जा करने की योजना

ट्रंप ने यूरेनियम पर कब्जा करने के अलावा ईरान के तेल पर कब्जा करने का संकेत दिया है. ट्रंप के अनुसारअमेरिकी सेना ईरान के खर्ग द्वीप को अपने कब्जे में ले सकती है.
 

Washington : अमेरिका द्वारा ईरान के पास मौजूद 453.5 किलोग्राम एनरिच्ड यूरेनियम पर कब्जा करने की योजना बनाई जा रही है. जानकारी के अनुसार 453.5 किग्रा 60फीसदी enriched से लगभग 10-11 बम बनाये जा सकते हैं.

 

राष्ट्रपति ट्रंप ईरान में एक खतरनाक मिलिट्री ऑपरेशन पर मंथन कर रहे हैं. इसी यूरेनियम को बचाने के लिए ईरान इतनी बड़ी जंग में कूद गया है. उसके 50 से अधिक टॉप नेता, मिलिट्री कमांडर्स मारे जा चुके है.

 

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट कहती हैकि अगरट्रंप के इस प्रस्तावित मिशन पर मुहर लग जाती है, तो अमेरिकी सैनिक  भारी जोखिम उठा कर ईरान की धरती पर कदम रख देंगे.

 

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. लेकिन ट्रंप चाहते हैं कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार न बना पाये. हालांकि ट्रंप इस ऑपरेशन में शामिल होने वाले अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित भी है.  

 

हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस योजना को अंजाम देने से पहले अपने सलाहकारों से कहा है कि वे ईरान पर प्रेसर डालें कि अगर उसे युद्ध खत्म करना है, तो वह सामग्री(एनरिच्ड यूरेनियम) सौंप दे.

 

साथ ही ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान किसी भी हाल में  मैटेरियल अपने पास नहीं रख सकता,  बातचीत नाकाम रहेगी तो अमेरिका जबरन यूरेनियम  हासिल करने की संभावना पर  विचार करेगा.  

 

रविवार रात  ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ईरान को अमेरिका की मांगें माननी ही पडेगी. वरना ईरानी लोगों के पास देश नाम की कोई  चीज नहीं बचेगी.

 

थोड़ा पीछे जायें तो  जून, 2025 में अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों से पूर्व एक आकलन था कि ईरान के पास 60 प्रतिशत तक   Highly enriched uranium) 400 किलोग्राम से ज़्यादा और 20 प्रतिशत फिजन मैटेरियल लगभग 200 किलोग्राम मौजूद है.

 

IAEA के चीफ राफेल ग्रॉसी के अनुसार यूर्नियम भंडार इस्फहान में एक भूमिगत सुरंग और नतान्ज में एक प्लांट में है.  विशेषज्ञों के अनुसार  ईरान के पास अभी भी नये भूमिगत संवर्धन केंद्र स्थापित करने की क्षमता है.

 

ट्रंप ने यूरेनियम पर कब्जा करने के अलावा ईरान के तेल पर कब्जा करने का संकेत दिया है. ट्रंप के अनुसारअमेरिकी सेना ईरान के खर्ग द्वीप को अपने कब्जे में ले सकती है.

 

बता दें कि खर्ग द्वीप  ईरान की तेल आधारित अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. यहीं से देश का लगभग 90 फीसदी तेल एक्सपोर्ट किया जाता है. अमेरिका ने पिछले दिनों  हजारों सैनिकों को पश्चिम एशिया में तैनात कर दिया है.

 

इस कारण खर्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ गया है. दरअसल ट्रंप ने रविवार को फाइनेंशियल टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया खर्ग पर कब्जे के सवाल पर कहा, मेरी सबसे पसंदीदा चीज ईरान का तेल है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही