Search

 
 
 

ट्रंप ने कहा, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह से अमेरिका के कब्जे में, ईरान ने दावा खारिज किया

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह से अमेरिका के कंट्रोल में है. हम इस पर कब्जा बनाये रखेंगे. हर कोई हमारी नौसेना की घेराबंदी को स्टील की दीवार कह रहा है. ईरान कुछ भी नहीं कर सकता है. हॉर्मुज को लेकर यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है.
 

Washington : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह से अमेरिका के कंट्रोल में है. हम इस पर कब्जा बनाये रखेंगे. हर कोई हमारी नौसेना की घेराबंदी को स्टील की दीवार कह रहा है. ईरान कुछ भी नहीं कर सकता है. हॉर्मुज को लेकर यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है.

 

ट्रंप ने इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर शेयर किया है. हालांकि ईरान ने अमेरिकी दावों को गलत करार दिया है. कहा  कि जब तक तेहरान की शर्तें पूरी नहीं की जायेगी स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद रहेगा.    
 

 


पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी ने कहा कि ट्रंप के बयानों से जमीनी हकीकत नहीं बदल जायेगी जब तक तेहरान की शर्तें स्वीकार नहीं होगी. यह समुद्री मार्ग बंद रहेगा. हालांकि पर्दे के पीछे कूटनीतिक चर्चा जारी है.

 

सूत्रों के अनुसार  ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख मोहसिन रजाई ने अमेरिका के समक्ष युद्ध समाप्त करने और संपत्ति अनफ्रीज करने की मांग रखी हैं.

 

दरअसल ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर पूरी तरह से अमेरिकी कंट्रोल होने का बात कही थी. ईरान पर हमलावर होते हुए कहा थी कि उसके पास न तो नौसेना बची है और न ही वायु सेना. उनके जो सैनिक बच गये हैं, उन्हें सैलरी नहीं मिल रही है.

 

ट्रंप ने कहा, आईआरजीसी बर्बाद हो गयी है. वह भाग रही है. उनकी लीडरशिप खस्ताहाल है पैसे नहीं बचे है. देश पूरी तरह बर्बाद हो चुका है. 300 प्रतिशत महंगाई दर है. डोनाल्ड ट्रंप ने तंज कसा. ईरान बस फेक न्यूज फैला रहा है. वह अब  मिडिल ईस्ट का दादा (Bully) नहीं रहा. अल्लाह का शुक्र है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 
  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही