Search

 
 
 

अमेरिकी सीनेट में ट्रंप की बड़ी जीत, ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने वाला बिल खारिज

रिपब्लिकन सांसदों ने ट्रंप के कैंपेन का समर्थन किया और ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने वाला बिल खारिज कर दिया.  प्रस्ताव 47 के मुकाबले 53 वोटों से निरस्त हो गया.
 
  • प्रस्ताव 47 के मुकाबले 53 वोटों से निरस्त हो गया.
  • रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि जंग आठ सप्ताह  तक आगे जा सकता है
  • डेमोक्रेटिक सांसदों ने कहा,ट्रंप ने देश को बेवजह युद्ध में झोंक दिया है.

Washington : अमेरिकी सीनेट में ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत हुई है. खबर है कि सीनेट में ईरान में युद्ध सीमित करने के खिलाफ बिल (वॉर पावर्स रेजोल्यूशन) लाया गया था. लेकिन वह पास नहीं हो पाया.


रिपब्लिकन सांसदों ने ट्रंप के कैंपेन का समर्थन किया और ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने वाला बिल खारिज कर दिया.  प्रस्ताव 47 के मुकाबले 53 वोटों से निरस्त हो गया.


दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप की शक्ति सीमित करने वाले इस बिल में मांग की गयी थी कि सैन्य कार्रवाई से पहले कांग्रेस (संसद) की मंजूरी लेना अनिवार्य किया जाये.  जान लें कि 28 फरवरी को ईरान पर हमले के बाद अमेरिकी संसद में  यह पहली वोटिंग थी


अहम बात यह रही कि इस मसले पर लाये गये बिल पर सांसदों ने पार्टी लाइन के हिसाब से वोटिंग की.  डेमोक्रेट पार्टी के ज्यादातर सांसद इस प्रस्ताव के पक्ष में, जबकि डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के सांसद सैन्य अभियान का समर्थन में आये.


अमेरिका के ज्यादातर डेमोक्रेटिक सांसदों ने कहा कि ट्रंप ने देश को बेवजह युद्ध में झोंक दिया है.अपवाद स्वरूप केंटकी के रिपब्लिकन सेनेटर रैंड पॉल ने पक्ष में और पेन्सिलवेनिया के डेमोक्रेटिक सेनेटर जॉन फेटरमैन ने खिलाफ वोट दिया.  


ईरान वार को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कल बुधवार को कहा कि जंग आठ सप्ताह  तक आगे जा सकता है. इससे पूर्व ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने चार सप्ताह में युद्ध खत्म होने की बात कही थी.  

 
  
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही