Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भगवान भरोसे रिम्स की सुरक्षा, छिनतई व छेड़छाड़ से परेशान डॉक्टर्स बोले-हमारी सुने प्रबंधन

Ranchi : रिम्स में ना सिर्फ झारखंड बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं. यहां सैकड़ों की संख्या में चिकित्सक, पारा मेडिकल और एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र रहते हैं. ऐसे में इनकी सुरक्षा सबसे अहम है. सुरक्षित वातावरण रहने पर चिकित्सक मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से कर सकते हैं. लेकिन हाल के दिनों में चिकित्सकों के साथ छेड़खानी व छिनतई की घटना हो रही है. इससे रिम्स में कार्यरत डॉक्टरों में भय का माहौल है. (पढ़ें, पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-ied-blast-in-balochistan-province-four-killed-10-injured/">पाकिस्तान

: बलूचिस्तान प्रांत में आईईडी विस्फोट, चार की मौत, 10 घायल)

रिम्स हॉस्टल के रास्ते से आते हैं मोहल्ले के लोग

गौरतलब है कि रिम्स हॉस्टल परिसर से होकर बरियातू के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी और आर्यापूरी में रहने वाले लोग आना-जाना करते हैं. मोहल्ले के लोग लंबे समय से इस रास्ते का प्रयोग अस्पताल आने जाने के अलावा बैंक, पोस्ट ऑफिस, बिजली ऑफिस, स्कूल-कॉलेज के लिए भी करते हैं. लेकिन बढ़ती घटनाओं को देखते हुए हॉस्टल परिसर के पास के रास्ते में गड्ढा खोद दिया था.  इसकी वजह से वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया. वहीं बैरिकेडिंग कर सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गयी. बावजूद इसके आये दिन असामाजिक तत्व रिम्स परिसर में डॉक्टरों के साथ छेड़छाड़ और छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : फरवरी">https://lagatar.in/devastation-due-to-heat-in-february-itself-monsoon-will-be-affected-by-el-nino/">फरवरी

में ही राजधानी गर्मी से तपी, अलनीनो से प्रभावित होगा मॉनसून

हॉस्टल से हॉस्पिटल जाने वाले रास्ते में सुरक्षा कर्मियों को किया गया मुस्तैद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-11-copy-17.jpg"

alt="" width="1200" height="800" /> इस मामले पर रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेन बीरुआ ने कहा कि हाल के दिन में महिला चिकित्सकों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं. हॉस्टल से हॉस्पिटल जाने के रास्ते में लाइट की व्यवस्था की गयी है. साथ ही सुरक्षाकर्मियों को भी मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि रास्ते में कुछ ड्रॉप गेट बनाये जा रहे हैं.

सुरक्षा व्यवस्था को मुक्कमल करने की जरूरत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-12-copy-17.jpg"

alt="" width="1200" height="800" /> वहीं जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ जयदीप चौधरी ने कहा कि सुरक्षा में चूक होने के कारण बाहर के लोग अस्पताल परिसर में प्रवेश कर रहे हैं. असपताल परिसर में शाम 5 बजे के बाद असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग रहा है. सभी लोग नशाखोरी में लिप्त हो जा रहे हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मुकम्मल करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : J&K">https://lagatar.in/target-killing-again-in-jammu-and-kashmir-kashmiri-pandit-shot-dead-by-terrorists-in-pulwama/">J&K

में फिर टारगेट किलिंग! पुलवामा में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही