Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि 11 अप्रैल को सचिवालय का घेराव कर पार्टी हेमंत सरकार की चेहरे की नकाब को उखाड़ फेंकेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में घेराव कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है. लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन कार्यकर्ताओं को घेराव में पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि खूंटी और धनबाद में पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रही है. बस एजेंटों को भी थाने में बुलाकर धमकी दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम अपना आंदोलन पूरी तरह हिंसात्मक रखेंगे. लेकिन डरी-सहमी सरकार हिंसा का सहारा ले सकती है. दीपक प्रकाश प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें - मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-decision-reserved-on-anticipatory-bail-of-accused-businessman-rakesh-singhania/">मनी
लॉन्ड्रिंग मामलाः व्यवसायी राकेश सिंघानिया की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित
के पल : हजारीबाग के करण ने जीता ओएचएम का ग्रैंड फिनाले, मिला 3 लाख का इनाम [wpse_comments_template]
लॉन्ड्रिंग मामलाः व्यवसायी राकेश सिंघानिया की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित
हेमंत सरकार हर क्षेत्र में विफल है - दीपक प्रकाश
दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार हर क्षेत्र में विफल है. झारखंड ऐसा पहला राज्य है, जहां छापे अफसरों के घर में पड़ते हैं और सांप झामुमो, कांग्रेस और राजद के नेताओं के कलेजे पर लोटता है. झारखंड और छत्तीसगढ़ की सरकार में बिचौलियों का एमओयू हुआ है. छत्तीसगढ़ का दलाल नाम बदल-बदल कर झारखंड में शराब का कारोबार और घोटाला कर रहा है. राज्य में बालू घोटाला, पेट्रोल डीजल सब्सिडी घोटाला, धोती-साड़ी घोटाला जैसे दर्जनों घोटाले हुए हैं. सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा कर दी है. अपराधियों और उपद्रवियों को सरकार से संरक्षण मिल रहा है. सरकार के संरक्षण में ही विदेशी घुसपैठ के कारण संथाल परगना की डेमोग्राफी चेंज हो रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के साढ़े 3 करोड़ जनता की भावना का प्रतीक है. हम लगातार राज्य की जनता की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. अब उलगुलान की बारी है. रांची में सचिवालय के घेराव के साथ उलगुलान का डंका पीटा जाएगा. झारखंड के नौजवान, मजदूर, किसान, पिछड़ों के अधिकारों की मांग को लेकर हम इस सरकार को घेरेंगे. इसे भी पढ़ें - गौरव">https://lagatar.in/moments-of-pride-hazaribaghs-karan-won-the-grand-finale-of-ohm/">गौरवके पल : हजारीबाग के करण ने जीता ओएचएम का ग्रैंड फिनाले, मिला 3 लाख का इनाम [wpse_comments_template]
Leave a Comment