Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोजगार मेला लगाकर नौजवानों को भटकाने की कोशिश : महादेव राम

Koderma : अखिल भारतीय नौजवान संघ की कोडरमा जिला इकाई की बैठक साहू धर्मशाला में हुई. बैठक की अध्यक्षता रंजन कुमार रजक ने की वहीं संचालन जिला सचिव कयूम उद्दीन ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम ने कहा कि जिले में रोजगार मेला लगाकर नौजवानों को भटकाने का काम किया जा रहा है. जिला प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्र सरकार नौजवानों का भला चाहती है तो विभिन्न विभागों में जो रिक्तियां हैं उनके अनुसार वैकेंसी निकाले. अस्थाई नौकरी दे. इन भर्तियों में झारखंड का नियोजन नीति पूरी तरह लागू हो. जिले के नौजवानों को थर्ड एवं फोर्थ ग्रेड नौकरियों में प्राथमिकता मिले. इसे भी पढ़ें– चेतन">https://lagatar.in/chetan-sharma-again-became-the-chief-selector-of-team-india-bcci-announced-the-new-selection-committee/">चेतन

शर्मा फिर बने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर, BCCI ने नयी सेलेक्शन कमेटी का किया ऐलान

नुसरत हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो : प्रकाश रजक

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि डोमचांच थाना कांड संख्या 137/22 मे अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होना कानून पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है. इससे प्रतीत होता है अभियुक्तों को बचाने के लिए पैरवी हो रही है. लेकिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नुसरत खातून के परिजनों के न्याय के लिए लगातार संघर्ष करेगी. जिला पुलिस से पार्टी मांग करती है कि नुसरत हत्याकांड में नामित अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार करे. वहीं अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार रजक एवं जिला सचिव कयूम उद्दीन ने कहा कि जिले में अवस्थित फैक्ट्रियों में बाहरी मजदूर काम कर रहे हैं. जिला के नौजवानों के साथ छल किया जा रहा है. बहुत जल्द ही स्थानीय फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को रखवाने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा. इसे भी पढ़ें– चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-process-of-forest-fire-started-in-the-winter-season/">चाकुलिया

: जाड़ा के मौसम में जंगल में आग लगने का सिलसिला शुरू

21 जनवरी को एसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन 

बैठक में डोमचांच थाना कांड संख्या 137/22 के अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार करने तथा जिले में बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाने के लिए 21 जनवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है. प्रदर्शन के पूर्व उर्मिला चौधरी क्लीनिक से दोपहर 12 बजे जुलूस निकाला जाएगा. पुलिस कप्तान कार्यालय के सामने प्रदर्शन, धरना में तब्दील हो जाएगा. मौके पर कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही