Search

 
 
 

टेरर फंडिंग के आरोपी TSPC रीजनल कमांडर कोहराम को मिली बेल

चतरा जिला में टंडवा स्थित मगध आम्रपाली कोल परियोजना,टेरर फंडिंग केस समेत अन्य कई गंभीर आपराधिक मामलों,प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी,रीजनल कमांडर कोहराम जी, हाईकोर्ट ने बेल,
 

Ranchi: चतरा जिला में टंडवा स्थित मगध आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े टेरर फंडिंग केस समेत अन्य कई गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के रीजनल कमांडर कोहराम को हाईकोर्ट ने बेल दे दी है. जिस मामले में हाईकोर्ट ने उसे बेल दी है, वह मामला चतरा जिले के सदर थाना से जुड़ा हुआ है. इस केस का कांड संख्या 390/17 है. 


हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में कोहराम जी की बेल पर सुनवाई हुई. कोहराम जी की ओर से अधिवक्ता सौरव कुमार ने बहस की. वहीं राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता नेहाला शर्मिन ने बहस की. 


सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि कोहराम के ऊपर 37 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं. लेकिन इस केस से जुड़े अन्य अभियुक्तों को पूर्व में मिली बेल के आधार पर कोर्ट ने कोहराम को बेल दे दी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही