Search

कोरोना की सुनामी! 24 घंटे में कोरोना के मामले 1.85 लाख के पार, मौतों की संख्या भी एक हजार से अधिक

NewDelhi : भारत में कोरोना वायरस ने अबतक के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिये हैं. देश में एक तरह से कोरोना की सुनामी आ गयी है. खबर है कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1.85 लाख नये मामले दर्द किये गये हैं. इस दौरान कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी 1000 के पार हो गयी है.  

आंकडों पर नजर  डालें तो  साढ़े पांच महीने के बाद कोरोना संक्रमण से 1000 से ज्यादा मौतें हुई हैं. बता दें कि  इससे पहले  दो  अक्टूबर को कोरोना की वजह से 1035 लोगों की मौत हुई थी. इसी के साथ   भारत में कोरोना के एक्टिव मामले अब 13 लाख के पार हो गये गये हैं. जान लें कि  पिछले कुछ दिनों से देश में लगातार प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक कोरोना के पॉजिटिव केस (Positive Case) आ रहे हैं.

देश में कोरोना का आंकड़ा  

पिछले 24 घंटे में 1,85,248 नये केस आये हैं. पिछले 24 घंटे में हुई 1,026 लोगों की मौत हुई है. 82,231 लोग ठीक हुए है.   भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 13,871,321 पर पहुंच गया है. देश में  कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,72,115 पर पहुंच गयी है. साथ ही भारत में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 12,332,688 हो गयी है.  पिछले कुछ दिनों से लगातार पॉजिटिव मामले बढ़ने के साथ कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर में गिरावट दर्ज की जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//