Search

 
 
 

टुंडी सीट है आजसू की चाहत, सुदेश की नजरें टिकीं

 
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अंतिम समय तक सीटों पर पेंच फंसा ही हुआ है. एनडीए में भाजपा के खाते में आई सीट पर अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है. राजनीति के गलियारों में चर्चा इस बात की हो रही है कि टुंडी सीट आजसू की चाहत बन गई है. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो टुंडी से भी चुनाव लड़ना चाहते हैं. हालांकि एनडीए में सीटों का फॉर्मूला तय हो चुका है. बीजेपी 68, आजसू 10, जदयू दो और लोजपा को एक सीट मिली है. चर्चा यह भी है कि सीटों की अदला-बदली भी हो सकती है. ऐसी स्थिति में बीजेपी के खाते में 67 सीट रह जाएगी. जबकि आजसू के खाते में 11 सीटें आ जाएंगी. सुदेश महतो पहले ही सिल्ली से परचा दाखिल कर चुके हैं. अब चर्चा हो रही है कि सुदेश महतो टुंडी से भी नामांकन दाखिल करेंगे. इसी वजह से बीजेपी ने अब तक टुंडी से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. इसे भी पढ़ें -सुप्रियो">https://lagatar.in/supriyo-bhattacharya-accused-chief-electoral-officer-k-ravi-kumar-av-homkar-and-sanjay-anand-latkar/">सुप्रियो

भट्टाचार्य ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, एवी होमकर व संजय लाटकर पर लगाया आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही