Ranchi : रांची के तुपुदाना में दो नाबालिग बच्चियों के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा खुलकर सामने आ गया है. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया.
मुलाकात के बाद मोर्चा की पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय इसे दबाने और मुख्य आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है. इसके अलावा, बच्ची को घर से ले जाने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान भी अब तक नहीं की जा सकी है.
भाजपा महिला मोर्चा ने प्रशासन से इस मामले की उच्चस्तरीय व समयबद्ध जांच कराने और आरोपियों पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. मोर्चा ने साफ चेतावनी दी है कि बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और न्याय के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा. इस प्रतिनिधिमंडल में आरती सिंह के साथ शोभा यादव, सीमा सिंह और शुचिता सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल थीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment