Search

 
 
 

तुषार कालिया बने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के विनर, मिली चमचमाती कार और 20 लाख कैश प्राइस

 
LagatarDesk : तुषार कालिया ने रोहित शेट्टी के शो `खतरों के खिलाड़ी 12` का खिताब अपने नाम कर लिया. तुषार को 20 लाख कैश प्राइज, मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार और चमचमाती हुई ट्रॉफी मिली. जैसे ही रोहित शेट्टी ने शो के विनर का ऐलान किया था, तुषार खुशी से झूम उठे थे. तुषार कालिया ने इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीर शेय़र की है. फोटो में कोरियोग्राफर ट्रॉफी को किस करते नजर आ रहे हैं. इस जीत के लिये उन्होंने सभी चाहने वालों का शुक्रिया भी अदा किया.
https://www.instagram.com/p/Ci8J02eNG_u/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/Ci8J02eNG_u/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by ColorsTV (@colorstv)

फाइनल स्टंट में फैसल शेख को हराकर जीती ट्रॉफी

ग्रैंड फिनाले में तुषार का मुकाबला फैसल शेख, मोहित मलिक, रुबीना दिलैक और जन्नत जुबैर से था. फाइनल स्टंट में तुषार ने सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख को हराकर शो के विनर बन गये. फैसल शेख उर्फ फैजू शो के फर्स्ट रनरअप रहे. ग्रैंड फिनाले राउंड तक मोहित मलिक भी पहुंचे थे. हालांकि टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर समय ज्यादा लेने की वजह से सेमी फाइनल राउंड में ही चूक गयी थी. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/himachal-pradesh-tourist-laden-vehicle-falls-into-gorge-in-kullu-7-dead/">हिमाचल

प्रदेश : कुल्लू में पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

तुषार की ट्रॉफी के साथ तस्वीर पहले ही हो गयी थी वायरल

कोरियोग्राफर तुषार कालिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं. तुषार डांस में पहले से ही उस्ताद हैं. अब उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का खिताब जीतकर यह साबित कर दिया कि वो खतरों से भी खेलने में माहिर हैं. उन्होंने पूरे सीजन में हर टास्क को पूरी शिद्दत से निभाये. बता दें कि विनर के ऐलान से पहले ही तुषार की ट्रॉफी के साथ तस्वीर वायरल हो गयी थी. जिसके बाद तुषार के फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं था. हालांकि दर्शकों में बज भी बना हुआ था कि सच में शो के विनर तुषार बनेंगे या फिर कोई और. इसे भी पढ़ें : लालू">https://lagatar.in/lalu-and-nitish-met-sonia-gandhi-said-all-parties-are-unanimous-in-the-fight-against-bjp/">लालू

और नीतीश ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, कहा – बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में सभी दल एकमत

तुषार कालिया बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर्स में से हैं एक

गौरतलब है कि तुषार कालिया बॉलीवुड के बेहतरीन कोरियोग्राफर्स में से एक हैं. वो डांस दीवाने के जज भी रह चुके हैं. इस साल मई में उन्होंने अपनी लेडी लव त्रिवेणी बर्मन से सगाई की थी. सगाई के वक्त भी तुषार काफी चर्चा में आये थे. डांस दीवाने खत्म होने के बाद उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा लिया और इस शो का टाइटल भी अपने नाम कर लिया. इसे भी पढ़ें : जी">https://lagatar.in/yes-cricket-means-ms-dhoni/">जी

हां! क्रिकेट का मतलब तो एमएस धौनी ही है

तुषार से पहले एक और कोरियोग्राफर बने थे शो के विनर

बता दें कि तुषार कालिया पहले ऐसे कोरियोग्राफर नहीं हैं जिन्होंने खतरों के खिलाड़ी का टाइटल जीता है. इससे पहले पुनीत पाठक खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के विनर बने थे. पुनीत के बाद तुषार ने यह शो जीता. इसके साथ ही यह साबित हो गया कि कोरियोग्राफर सिर्फ अपनी उंगलियों पर डांस कराना ही नहीं जानते, बल्कि उन्हें खतरों से खेलना भी आता है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-with-different-religions-many-colors-of-dussehra-scattered/">हजारीबाग:

विविध धर्मों के संग, दशहरा के बिखरे कई रंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही