Search

 
 
 

टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस की कोरोना रिपोर्ट आयी पॉजिटिव, होम किट पर भरोसा ना करने की दी सलाह

 
LagatarDesk :   देशभर में कोरोना महामारी फैल रही है. लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र और दिल्ली कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हैं. कई बॉलीवुड और टीवी एक्टर-एक्ट्रेस इसकी चपेट में आ रहे हैं. अब टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस की  भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर खुद इसकी जानकारी दी है.

कोविसेल्फ किट पर ना करें भरोसा

एरिका ने अपने पोस्ट में कहा कि वो और उनकी मां  कोरोना से संक्रमित हो गयी है. एक्ट्रेस ने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना के हल्के लक्षण भी दिखे तो अपना कोविड-19 टेस्ट जरूर करवाएं. इसके साथ ही उन्होंने सलाह दी कि कोविसेल्फ किट पर भरोसा न करें.
https://www.instagram.com/p/CYViZxeKCcW/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CYViZxeKCcW/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by ERICA JENNIFER FERNANDES (@iam_ejf)

कोविसेल्फ किट से रिपोर्ट बार-बार आ रही थी नेगेटिव

एरिका ने काफी लंबा पोस्ट लिखकर शेयर किया है. एरिका ने बताया कि उन्होंने और उनकी मां ने घर पर कई बार कोविसेल्फ किट से टेस्ट किया था.  जिसकी रिपोर्ट हर बार नेगेटिव आती थी.  इसके बाद उन्होंने लैब में टेस्ट कराया. जिसमें उनकी और उनकी मां की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. फिलहाल दोनों आइसोलेटेड हैं. इसे भी पढ़े : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-mob-lynching-allegation-of-the-wife-of-the-deceased-the-murder-of-her-husband-in-the-presence-of-the-police/">सिमडेगा

मॉब लिंचिंग : मृतक की पत्नी का आरोप,पुलिस की मौजूदगी में हुई उसके पति की हत्या

कोरोना की चपेट में आये कई सेलेब्स

अभी तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इनमें करीना कपूर खान, मृणाल ठाकुर, एकता कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर समेत दूसरे सेलेब्स मौजूद हैं. रोजाना फिल्म इंडस्ट्री से किसी को कोरोना होने की जानकारी सामने आ रही है. इसे भी पढ़े : पूर्व">https://lagatar.in/ranchi-dc-protecting-former-registrar-silli-c0-and-ci-does-not-even-care-about-the-order-of-the-commissioner/">पूर्व

रजिस्ट्रार,सिल्ली C0 और CI को बचा रहे रांची DC, आयुक्त के आदेश की भी परवाह नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही