Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुरुनानक सेवक जत्था के सेवाकार्य के पच्चीस वर्ष पूरे, श्री सहज पाठ साहिब का शुभारंभ 17 से

यह पाठ प्रत्येक दिन सुबह सभा द्वारा आयोजित किये जाने वाले दूसरे दीवान में सुबह 9 बजे शुरू होगा, जत्था के श्रद्धालु सेवक श्री सहज पाठ करेंगे.
Advertisement
Advertisement

 Ranchi :  गुरुनानक सेवक जत्था अपने सेवाकार्य के पच्चीस वर्ष पूरा कर रहा है. इसके उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा 17 जून से श्री सहज पाठ साहिब की शुरुआत की जा रही है.  

 

यह पाठ प्रत्येक दिन सुबह सभा द्वारा आयोजित किये जाने वाले दूसरे दीवान में सुबह 9 बजे शुरू होगा, जत्था के श्रद्धालु सेवक श्री सहज पाठ करेंगे.  

 

पाठ का भोग श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व 5 नवंबर को संगत के सामूहिक श्री सहज पाठों के साथ किया जायेगा. इस सात्विक अनुष्ठान का सम्पूर्ण संचालन 5 दिसम्बर तक जत्था के ही सेवादारों द्वारा किया जायेगा.

 

श्री गुरुनानक सत्संग सभा, गुरुनानक भवन कमेटी के चुनाव 22 जून को

 

 सत्संग सभा के नरेश पपनेजा जी ने कहा कि गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, गुरुनानक भवन कमेटी एवं गुरुनानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी के लिए कार्यकाल 2025-27 के लिए द्विवार्षिक चुनाव 22 जून को संपन्न होंगे.

 

मतदान का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. रात्रि 9 बजे तक तीनों संस्थाओं के चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे.

 

चुनाव प्रक्रिया की अगुवाई मुख्य चुनाव पदाधिकारी पूर्व पार्षद देवराज खत्री जी के नेतृत्व में डॉ. अजय छाबड़ा, प्रकाश अरोड़ा और हरीश नागपाल करेंगे.  

 

नामांकन प्रक्रिया 15 जून से आरंभ हो चुकी है. 17 जून नामांकन का अंतिम दिवस है. उम्मीदवारों की अंतिम सूची 18 जून को प्रकाशित की जायेगी.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही