Search

 
 
 

तृणमूल कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने नाम और प्रोफाइल पिक्चर बदला

 
Lagatar Desk : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है. मंगलवार की सुबह अकाउंट को हैक किया गया है. हैकर ने टीएमसी के ट्विटर अकाउंट का नाम और प्रोफाइल पिक्चर बदल दिया है. ट्विटर का नाम `युग लैब्स` कर दिया गया. बताया जा रहा है कि युग लैब्स अमेरिका के एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी है. जो एनएफटी और डिजिटल संग्रह विकसित करती है. युग लैब्स क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल मीडिया में भी माहिर कंपनी है. इसे भी पढ़ें - G-20">https://lagatar.in/g-20-summit-no-fly-zone-declared-within-500-meters-radius-of-hotel-radisson-blu-and-chanakya-bnr/">G-20

Summit : होटल रेडिसन ब्लू और बीएनआर के 500 मीटर की परिधि में NO FLY ZONE घोषित

कई पार्टियों के ट्विटर हैंडलों को हैक किया गया

बता दें कि इससे पहले भी कई पार्टियों के ट्विटर हैंडलों को हैक किया गया है. 10 दिसंबर 2022 को वाईएसआर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था. इस अकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी के पक्ष में ट्वीट किए गए थे. अक्टूबर में तेलुगू देशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था. वहीं अप्रैल 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था. इसे भी पढ़ें - बचपन">https://lagatar.in/accused-of-genocide-made-in-childhood-acquitted-in-55/">बचपन

में बने नरसंहार के आरोपी, 55 में बाइज्जत बरी, पढ़िये पूरी खबर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही