Search

 
 
 

Twitter ने लीना मणिमेकलाई की फिल्म काली के पोस्टर पर रोक लगाई, कनाडा के आगा खां म्यूजियम ने माफी मांगी

 
NewDelhi : डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर लेकर जारी विवाद थम नहीं रहा है. इसी बीच खबर आयी है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने काली फिल्म की प्रोड्यूसर लीना मणिमेकलाई के उस पोस्ट पर रोक लगा दी है, जिसमें उन्होंने काली का पोस्टर शेयर किया था. एक खबर और कि कनाडा के जिस म्यूजियम में यह फिल्म दिखाई गयी थी, उस म्यूजियम ने माफी मांग ली है. कनाडा के टोरंटो शहर के आगा खां म्यूजियम में यह डॉक्युमेंट्री प्रदर्शित की गयी थी इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/heavy-destruction-due-to-cloudburst-in-kullu-himachal-pradesh-six-people-missing-tourist-camp-destroyed-in-manikarn/">हिमाचल

प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से भारी तबाही, छह लोग लापता, मणिकर्ण में टूरिस्ट कैंप तबाह

लीना मणिमेकलाई ने तो अभी तक माफी नहीं मांगी है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगा खां म्यूजियम ने बयान जारी कर कहा कि हमें गहरा खेद है कि अंडर द टेंट प्रोजेक्ट के तहत म्यूजियम में प्रस्तुत 18 शॉर्ट वीडियो में से एक में देवी काली की अपमानजनक प्रस्तुति ने हिंदू और अन्य धार्मिक समुदायों को अनजाने में अपमानित किया है. बता दें कि मामले में कनाडा के इंडियन हाई कमिशन ने दखलअंदाजी करते हुए ऑर्गनाइजर्स से उकसाने वाले कॉन्टेंट हटाने की मांग की थी. जान लें कि काली डॉक्युमेंट्री फिल्म के पोस्टर को लेकर विवाद में फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई ने तो अभी तक माफी नहीं मांगी है इसे भी पढ़ें : TMC">https://lagatar.in/tmc-shrugs-off-mahua-moitras-statement-she-had-commented-on-maa-kali-clarified-i-did-not-support-any-poster/">TMC

ने महुआ मोइत्रा के बयान से किनारा किया, मां काली पर की थी टिप्पणी, सफाई दी, मैंने किसी पोस्टर का समर्थन नहीं किया

हिंदू संगठन लगातार इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं

बता दें कि पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था. इसके साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है. जान लें कि हिंदू संगठन लगातार इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं. हिंदुओं ने लीना मणिमेकलई पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. फिल्म काली के पोस्टर को लेकर जारी विवाद के बीच कई राज्यों में एफआईआर दर्ज हो गई है. दिल्ली में, यूपी में और मुंबई में इस फिल्म के पोस्टर को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताकर एफआईआर दर्ज की गयी है . [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही