Search

 
 
 

Twitter, Facebook और Instagram सर्विस फिर हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स परेशान

 
LagatarDesk : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब डाउन हो गये हैं. ग्लोबल स्तर पर यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. अमेरिका के यूजर्स ने सबसे अधिक आउटेज की सूचना दी है. हालांकि भारत में इसका असर सबसे कम देखने को मिल रहा है. वहीं अमेरिकी यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. आउटेज ट्रैकर Downdetector ने इसकी जानकारी दी है. (पढ़ें, जी-20">https://lagatar.in/g-20-summit-one-day-training-being-given-to-policemen-regarding-security/">जी-20

शिखर सम्मेलन : सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को दिया जा रहा एक दिवसीय प्रशिक्षण)

फेसबुक यूजर्स सबसे अधिक कर रहे शिकायत

डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, ट्विटर पर गुरुवार को सुबह तीन बजे के आसपास लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह चार बजकर 23 मिनट पर सबसे ज्यादा 810 लोगों ने ट्विटर पर आ रही परेशानी को रिपोर्ट किया. 12 हजार से ज्यादा यूजर्स ने फेसबुक डाउन होने की रिपोर्ट की है. जबकि इंस्टाग्राम के डाउन होने को लेकर 7000 से ज्यादा यूजर्स ने रिपोर्ट किया है. Youtube भी कई लोगों के काम नहीं कर रहा है.

नये ट्वीट्स पोस्ट और मैसेनजर में मैसेज नहीं हो रहा सेंड

ग्लोबली ट्विटर ज्यादातर यूजर्स के लिए डाउन चल रहा है. इस पर नये ट्वीट्स पोस्ट नहीं हो रहे हैं. नया ट्वीट करने पर एरर मैसेज आ रहा है. जिसमें लिखा है कि आपने ट्वीट सेंड करने के डेली लिमिट को क्रॉस कर लिया है. फेसबुक यूजर्स के ऑनलाइन मैसेजिंग सर्विस Messenger को भी ओपन करने में दिक्कत आ रही है. इस वजह से कई लोग फेसबुक पर मैसेज भी सेंड नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि कई यूजर्स ने बताया है कि कुछ समय से उनके लिए ये प्लेटफॉर्म्स सही से काम कर रहे हैं. हालांकि अभी भी ज्यादातर यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : वैलेंटाइन">https://lagatar.in/girls-spilled-pain-on-valentines-week-letter-written-to-deputy-cm-tejashwi-yadav-said-current-affairs-are-stuck-in-the-age-of-affair/">वैलेंटाइन

वीक पर युवती का छलका दर्द, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लिखा पत्र, कहा- अफेयर की उम्र में करेंट अफेयर रट रहे

कंपनी इस परेशानी को ठीक करने पर कर रही काम

कंपनी को इस परेशानी के बारे में पता है और वो इसको ठीक करने पर काम कर रहे हैं. कंपनी ठीक होने के बाद इस आउटेज की वजह बता सकती है. बता दें कि एलन मस्क ने अक्टूबर में कंपनी की कमान संभाली है. इसके बाद ट्विटर के कर्मचारियों को कम कर दिया है. जिससे कंपनी में इंजीनियरों की कमी हो गयी है. इससे ट्विटर की सेवा की व्यवहार्यता पर प्रभाव पड़ा है और उसे कई तरह की तकनीकी गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा है. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/twitter-blue-tick-started-in-india-web-and-mobile-users-will-have-to-pay-this-much-money/">भारत

में Twitter ब्लू टिक शुरू, वेब और मोबाइल यूजर्स को हर माह चुकाने होंगे इतने पैसे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही