Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असम CM और दिल्ली सीएम के बीच ट्विटर वॉर जारी, हिमंत का केजरीवाल पर तंज, देश को नंबर एक बनाने की चिंता छोड़ दें, वह मोदी जी कर रहे हैं

Guwahati/NewDelhi : असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के बीच शुरू हुआ ट्विटर वॉर आज रविवार को भी जारी रहा. विश्व शर्मा ने केजरीवाल के प्रस्तावित असम दौरे को लेकर निशाना साधा. ट्वीट कर कहा, आज आप असम आने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल जी. मुझे दुख और अफसोस है कि आपकी ऐसी इच्छा तब नहीं जागती है, जब हमारे असम के लोग बाढ़ जैसी भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे होते हैं! और हां, आपके उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को तो असम से आमंत्रण भेजा ही जा चुका है. इसे भी पढ़ें  :  नोएडा">https://lagatar.in/noida-the-much-awaited-news-has-arrived-supertech-twin-towers-has-been-demolished/">नोएडा

: चिरप्रतीक्षित खबर आ गयी, धमाके के साथ सुपरटेक ट्विन टावर हुआ जमींदोज, धूल का जबरदस्त गुबार उठा

दिल्ली की तुलना असम और नॉर्थईस्ट के छोटे शहरों से करने लगे!

असम सीएम ने एक और ट्वीट किया. आप दिल्ली को लंदन और पेरिस जैसा बनाने के वादे के साथ सत्ता में आये थे, याद है न केजरीवाल जी? कुछ नहीं कर पाये तो दिल्ली की तुलना असम और नॉर्थईस्ट के छोटे शहरों से करने लगे! यकीन मानिए, दिल्ली जैसा शहर व संसाधन भाजपा को मिले, तो पार्टी उसे विश्व का सबसे समृद्ध शहर बनायेगी. इसे भी पढ़ें  :मन">https://lagatar.in/jharkhand-mentions-in-mann-ki-baat-modi-said-children-learn-good-habits-through-snake-ladder-game-in-giridih/">मन

की बात में झारखंड का जिक्र, मोदी ने कहा, गिरिडीह में सांप-सीढ़ी के खेल से बच्चे अच्छी आदतें सीखते हैं

केजरीवाल ने ट्वीट किया, स्कूल बंद करना कोई समाधान नहीं है.

जान लें कि सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के बीच बुधवार को बहस शुरू हुई थी. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि स्कूल बंद करना कोई समाधान नहीं है. लिखा था कि देश में और स्कूल खोलने की जरूरत है. जान लें कि उन्होंने असम में कुछ स्कूलों को बंद किये जाने का दावा करने वाली एक खबर साझा करते हुए यह सब लिखा. इस क्रम में केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट किया, हमारे यहां कहावत है. कोई पूछे मैं कब आऊं... और आप कहें, कभी भी आ जाओ... इसका मतलब होता है कभी मत आओ. मैंने आपसे पूछा, आपके सरकारी स्कूल देखने कब आऊं, आपने बताया ही नहीं. बताइए कब आऊं, तभी आ जाऊंगा. इसे भी पढ़ें  : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-attacked-pm-modi-said-khadi-for-the-country-chinese-polyester-for-the-national-flag/">राहुल

गांधी ने पीएम मोदी पर हल्ला बोला, तंज कसा, देश के लिए खादी, राष्ट्रीय ध्वज के लिए चीनी पॉलिएस्टर!

 केजरीवाल जी, आपकी अज्ञानता दुखी करने वाली है

बता दें कि केजरीवाल यह ट्वीट हिमंत विश्व शर्मा द्वारा शुक्रवार को दिये गये बयान के बाद किया. असम सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर दिल्ली और असम के बीच अंतर बताते हुए केजरीवाल का मजाक उड़ाया था. प्रिय केजरीवाल जी, आपकी अज्ञानता दुखी करने वाली है. मैं आपकी मदद करता हूं. असम दिल्ली से 50 गुना बड़ा है. हमारे 44,521 स्कूलों में 65 लाख छात्र पढ़ते हैं और आपके यहां एक हजार से कुछ ही ज्यादा स्कूल हैं. हमारे यहां दो लाख से अधिक समर्पित शिक्षकों की फौज है और 1.18 लाख मध्याह्न भोजन के कर्मचारी हैं.` सीएम शर्मा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा...और सुनिए जब आप असम में होंगे तो मैं आपको हमारे मेडिकल कॉलेजों में ले जाऊंगा जो आपके मोहल्ला क्लीनिक से एक हजार गुना बेहतर हैं. आप हमारे प्रतिभाशाली सरकारी स्कूल के शिक्षकों और छात्रों से भी मुलाकात करिएगा. और हां, आप देश को नंबर एक बनाने की चिंता छोड़ दें, वह मोदी जी कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही