Deoghar News: देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.
दरअसल, 23 अगस्त की शाम को कांड के फरियादी सोहेल अंसारी, उम्र करीब 22 वर्ष, अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोककर मारपीट की और उनकी बाइक लूट ली. मामले को लेकर मोहनपुर थाना में कांड संख्या 141/2026 दर्ज किया गया था.
इसे भी पढ़ें:
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड के उद्भेदन के लिए SIT का गठन किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में चंद्रशेखर ठाकुर, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी झालर थाना मोहनपुर और नितिश यादव, उम्र करीब 21 वर्ष, मोहनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है.
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले ऐसी किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया है या नहीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

