Search

 
 
 

Ranchi News: नामकुम में ज्वेलरी शॉप से चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: 4 सितंबर की सुबह चाय बगान, सदाबहार चौक स्थित राहुल ज्वेलर्स दुकान में चोरी हुई थी. दुकानदार की शिकायत की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
 
चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक लोहरा और क्षितिज कच्छप के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर की सुबह चाय बगान, सदाबहार चौक स्थित राहुल ज्वेलर्स दुकान में चोरी हुई थी. दुकान संचालक शम्मू सोनी ने नामकुम थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता के अनुसार दुकान से एक मोबाइल फोन, हिसाब-किताब वाली तीन डायरी, करीब 100 ग्राम चांदी की चेन, करीब 35 ग्राम गोल्ड पॉलिश की चेन, दो चांदी की अंगूठियां, करीब आधा ग्राम की सोने की नथिया, करीब 3 ग्राम की सोने की अंगूठी और लगभग 7 हजार रुपये नकद की चोरी हुई थी.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने तेजी से जांच शुरू की और छापेमारी कर चोरी का सामान बरामद कर लिया.

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, हिसाब-किताब वाली तीन डायरी, करीब 100 ग्राम चांदी की चेन, करीब 35 ग्राम गोल्ड पॉलिश की चेन, दो चांदी की अंगूठियां और करीब आधा ग्राम की सोने की नथिया बरामद की गई है. बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है.

 

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तार आरोपी अशोक लोहरा का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है.

 

पुलिस टीम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडेय, नामकुम थाना प्रभारी राम नारायण सिंह समेत थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही