Ranchi News : झारखंड में JSSC-CGL और JPSC प्रतियोगिता परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को बड़ी सफलता मिली है. CID ने दोनों अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें...
JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित CID थाना कांड संख्या 01/2025 में आरोपी दिलीप कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है. करीब 41 वर्षीय दिलीप कुमार पासवान पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्द्धमान जिले के रहने वाले हैं. CID के मुताबिक, आरोपी ने JSSC-CGL परीक्षा में कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया था. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
वहीं, JPSC प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में आरोपी संजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है. 38 वर्षीय संजीत कुमार रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रांची रोड इलाके का रहने वाला बताया गया है. CID के अनुसार, संजीत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
जांच में उसके कोचिंग संस्थान के संचालक होने और एजेंट के रूप में काम करने की बात सामने आई है. CID दोनों मामलों में परीक्षा में गड़बड़ी और अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

