Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होफमैन लॉ एसोसिएट से प्रशिक्षित दो अधिवक्ता एपीपी बने, रांची व धनबाद में पदस्थापित

Ranchi : होफमैन लॉ एसोसिएट से प्रशिक्षण प्राप्त दो अधिवक्ता एपीपी बने हैं, जिन्हें रांची एवं धनबाद में पदस्थापित किया गया है. एपीपी बने उत्तम कुजूर और विशाल समद का स्वागत एसोसिएट के द्वारा बुधवार को मनरेसा हाऊस में किया गया. एसोसियेट के निदेशक अधिवक्ता फादर महेंद्र पीटर तिग्गा और होफमैन लॉ एसोसिएट की वर्किंग पीपुल्स एलायंस के प्रभाकर तिर्की और पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की ने नवनियुक्त एपीपी अधिवक्ता उत्तम कुजूर, अधिवक्ता विशाल समद और अधिवक्ता अलफोंस मरांडी को सम्मानित किया.

हमेशा गरीब एवं पिछड़े वर्ग को कानूनी सहयोग दिया

होफमैन लॉ एसोसियेट के निदेशक अधिवक्ता फादर महेंद्र पीटर तिग्गा ने कहा कि उत्तम कुजूर और विशाल समद ने न सिर्फ संविधान का अध्ययन किया, बल्कि समाज के गरीब- पिछड़े वर्ग को कानूनी सहयोग भी प्रदान किया. जिसका फल उन्हें ईश्वर ने प्रदान किया है. इस अवसर पर होफमैन लॉ एसोसियेट के अधिवक्ता फादर पीटर मार्टिन, अधिवक्ता सिस्टर सिलवंती कुजूर, अधिवक्ता सिस्टर मुक्ता मरांडी व प्रशिक्षु छात्र- छात्राओं ने नवनियुक्त सहायक लोक अभियोजक का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें – प्रो">https://lagatar.in/prof-hc-verma-gave-tips-to-make-studies-interesting/">प्रो

एचसी वर्मा ने पढ़ाई को रोचक बनाने के दिए टिप्स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही