Search

दो एजेंसी कर रही 53 वार्डों में सफाई कार्य, फिर भी करेंगे मॉनिटरिंग: मेयर

Ranchi : दुर्गा पूजा को लेकर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर आशा लकड़ा निरीक्षण पर निकली. इस दौरान आशा लकड़ा ने कहा कि अभी दो निजी एजेंसी 53 वार्डों में सफाई से संबंधित कार्य कर रही है. नतीजतन इन एजेंसियों से लोगों की उम्मीद भी बढ़ी है. एजेंसी के कार्यों की मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है. रविवार को वार्ड-18, 20, 21 व 22 की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण दोपहर तक मेयर ने किया. इसके बाद कहा कि दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ महापर्व को लेकर शहर में सफाई से संबंधित कार्यों में तेजी लायी गई है. उन्होंने कहा कि रांची नगर के जोनल सुपरवाइज़र व सुपरवाइज़र दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. हालांकि शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां न तो नियमित रूप से सफाई होती है और न ही कूड़े का उठाव किया जाता है. इसलिए मेसर्स सीडीसी को निर्देश दिया गया है कि संबंधित स्थलों पर नियमित रूप से सफाई कर कूड़े का उठाव सुनिश्चित कराएं. इसे भी पढ़ें - TPC">https://lagatar.in/tpc-militant-bhikhan-ganjhu-had-hatched-a-conspiracy-to-kill-coal-businessman-bablu-and-prem-sagar-munda/">TPC

उग्रवादी भीखन गंझू ने रची थी कोयला कारोबारी बबलू व प्रेम सागर मुंडा के हत्या की साजिश, AK56 समेत कई हथियार बरामद

भीड़ वाले इलाके में रात को हो सफाई - मेयर

मेयर ने यह भी कहा कि फिलहाल मेसर्स सीडीसी व मेसर्स zonta infratech pvt. ltd. की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कार्य किए जा रहे हैं, उन्हें कार्य ठीक से करने की निर्देश दी गई है. मेयर ने मेसर्स सीडीसी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों व बाजार क्षेत्र में दिन में सफाई या कूड़े का उठाव कार्य संभव नहीं है. इसलिए संबंधित क्षेत्रों में रात में सफाई से संबंधित कार्य व कूड़े का उठाव सुनिश्चित करें.

पंडाल भ्रमण कर लेंगे सफाई का जायजा - मेयर

आशा लकड़ा ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान नगर निगम क्षेत्र में दो बार सफाई व कूड़े का उठाव करने की निर्देश दी गई है. शहर साफ व स्वच्छ होगा तो श्रद्धालु भी स्वच्छता व शुद्धता के साथ पूजा पंडालों तक पहुंच पाएंगे और मां दुर्गा की आराधना कर पाएंगे. कहा कि मेसर्स zonta infratech pvt. ltd. ने जो टाइमलाइन दिया था. उसके अनुरूप कार्य नहीं किया है. इसके अलावा सफाई से संबंधित कार्य कहां किया जा रहा है और कहां नहीं किया जा रहा है, इसकी मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है. [caption id="attachment_169120" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/mayor2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सफाई कार्यों का जायजा लेती मेयर आशा लकड़ा[/caption] मेयर ने कहा कि नगर निगम के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कार्य लगातार जारी रहेगा. जिन क्षेत्रों में सफाई से संबंधित कार्य नहीं हो पा रहे हैं, वहां भी सफाई कराई जाएगी. साथ ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा. जिन पूजा पंडालों में डस्ट की आवश्यकता होगी, वहां डस्ट उपलब्ध कराए जाएंगे. इस अवसर पर वार्ड-20 के पार्षद सुनील यादव उर्फ मामा, मेसर्स सीडीसी व मेसर्स zonta infratech के प्रतिनिधि और रांची नगर निगम के जोनल सुपरवाइजर व सुपरवाइज़र समेत रांची नगर निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - बानादाग">https://lagatar.in/banadag-uproar-case-mla-amba-prasad-appeals-to-the-people-to-maintain-peace-section-144-implemented/">बानादाग

बवाल मामलाः विधायक अंबा प्रसाद ने लोगों से की शांति बनाये रखने की अपील, धारा 144 लागू
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//