Panki : लेस्लीगंज पुलिस ने बाइक लूटकांड के दो आरापियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली है. लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने बताया कि धर्मेंद्र भुइयां ने बाइक लूट की शिकायत की थी. शिकायत पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई. पुलिस ने बाइक जेएच 03 एसी 4672 को डबरा गांव निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र विकास कुमार उर्फ बिक्कू यादव के घर से बरामद कर लिया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान विकास यादव को भी गिरफ्तार कर लिया. विकास की निशानदेही पर घटना के दूसरे अभियुक्त पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के महेंद्र यादव के पुत्र बलकेश्वर कुमार यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि दो अन्य अभियुक्त अभी भी फरार हैं. छापेमारी दल में लेस्लीगंज थाना प्रभारी गौतम कुमार राय, एसआई बिट्टू कुमार, आरक्षी रंजीत कुमार, साह, सहायक आरक्षी शिव प्रसाद महतो एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-officials-took-cognizance-of-all-the-three-news-of-the-education-department-together-read/">‘शुभम
संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षा विभाग की तीनों खबरों पर एक साथ पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान, पढ़ें… [wpse_comments_template]
बाइक लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, दो अभियुक्त फरार

Leave a Comment