Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

NEET-UG में नंबर बढ़ाने के नाम पर ठगी के आरोप में दो  गिरफ्तार

NEET-UG 2025 परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में सीबीआई ने महाराष्ट्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया है.  संदीप शाह और सलीम पटेल की गिरफ्तारी महाराष्ट्र से हुई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   NEET-UG 2025 परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में सीबीआई ने महाराष्ट्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया है.  संदीप शाह और सलीम पटेल की गिरफ्तारी महाराष्ट्र से हुई है. दोनों आरोपी ने एनटीए के अधिकारियों के संपर्क में होने का दावा कर प्रत्येक छात्र से 90 लाख रुपये की मांग की थी. हालांकि बातचीत के बाद प्रति छात्र 87.5 लाख रुपये लेकर परीक्षा में नंबर बढ़ाने की बात तय हुई थी

परिणाम प्रकाशित होने से 6 घंटे पहले छात्रों के अंक व रैंक बढ़ाने का दे रहे थे झांसा 

सीबीआई को इस बाबत शिकायत मिली थी कि यह गिरोह किसी होटल में अभिभावकों से मुलाकात कर रहा है और परीक्षा परिणाम प्रकाशित होने से 6 घंटे पहले छात्रों के अंक व रैंक बढ़ाने का झांसा दे रहा है. जांच में यह साबित हुआ कि दोनों का NTA के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी से कोई संबंध नहीं था. 

 

16 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया 

इस सूचना के आधार पर सीबीआई ने 9 जुलाई को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की और 10 जुलाई को छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. न्यायालय ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को 16 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया. फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है. यह भी पता चला है कि दोनों अभियुक्त पुणे स्थित एक कंसल्टेंसी सेंटर चलाने वाले व्यक्ति के संपर्क में थे. इसके अलावा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग भी इनका संपर्क था. जिसकी सीबीआई जांच जारी है.

 

पहले भी सामने आया है बड़ा घोटाला

गौरतलब है कि NEET-UG 2024 में भी हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से प्रश्न पत्र लीक का मामला सामने आया था, जिसमें साल्वर गैंग शामिल था. उस मामले में सीबीआई ने 50 से अधिक लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही