Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Lagatar Exclusive: ACB को आशंका कभी भी देश से भाग सकते हैं नेक्सजेन मालिक विनय सिंह, कैंसिल कर चुके हैं लंदन का टिकट

शराब घोटाला की जांच कर रही राज्य सरकार की एजेंसी एसीबी को इस बात का अंदेशा है कि IAS विनय चौबे के करीबी और रांची के चर्चित ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह देश छोड़ कर फरार हो सकते हैं.
Advertisement
Advertisement

Vinit Abha Upadhyay


Ranchi: शराब घोटाला की जांच कर रही राज्य सरकार की एजेंसी एसीबी को इस बात का अंदेशा है कि IAS विनय चौबे के करीबी और रांची के चर्चित ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह देश छोड़ कर फरार हो सकते हैं. ACB को इस बात का अंदेशा है कि शराब घोटाला की जांच शुरू होने और इस केस में विनय सिंह की संलिप्तता के कारण वह कभी भी देश छोड़ सकते हैं. 


शराब घोटाला की जांच शुरू होने के बाद विनय सिंह ने एक बार लंदन की फ़्लाइट में अपनी टिकट भी बुक कराई थी, इसलिए ACB ज्यादा अलर्ट है. फिलहाल ACB ने विनय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट ले लिया है. 


ACB कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद विनय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. क्योंकि अब ACB को विनय सिंह की तलाश है और उसके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है. वारंट प्राप्त करने के बाद ACB विनय सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है. दरअसल शराब घोटाला की अब तक जांच में एसीबी ने विनय सिंह को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था.

लेकिन अब तक विनय सिंह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं. विनय सिंह ऑटोमोबाइल विक्रेता कंपनी नेक्सजेन के मालिक हैं. पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ से जुड़े शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने भी विनय सिंह के ठिकानों पर रेड की थी. बता दें कि झारखंड में एसीबी शराब घोटाला की जांच कर रही है. 


एसीबी ने अब तक की जांच में राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अब तक इस केस में कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और विनय चौबे के विरुद्ध आय से अधिक सम्पति अर्जित करने का मामला दर्ज कर भी जांच की जा रही है. अब तक की जांच के यह बात भी सामने आई है कि विनय सिंह की कंपनी से IAS विनय चौबे की पत्नी को 1 करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही