Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में सड़क हादसे में दो बाराती की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Advertisement
Advertisement

कार और ट्रेलर में हुई थी टक्कर

Bokaro: सोमवार की रात करीब 11:30 बजे एनएच 23 फोरलेन स्थित बांधगोड़ा चौक के पास एक ट्रेलर की चपेटे में आने से कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई.  वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज फोरलेन स्थित एक अस्पताल में किया जा रहा है. मृतक की पहचान चंदनकियारी के युधिष्ठिर मोदी और बिरखाम गांव के रंजीत मोदी के रूप में हुई.

जानकारी के अनुसार ये तीनों स्विफ्ट कार से शादी समारोह के लिए बंगाल के जयपुर स्थित दामबेड़ा जा रहे थे. कार रंजीत चला रहा था. फोरलेन में एक ट्रेलर अचानक मोड़ पर आ गया. इससे दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई. भिड़ंत से ट्रेलर को कुछ नहीं हुआ. वह मौके से भाग गया. वहीं कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. आगे बैठे चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

दुर्घटना देख आसपास के लोग जुटे. साथ ही पीछे से दूसरी कार से बारात जा रहे अन्य रिश्तेदार भी पहुंचे. सभी ने मिलकर कार का शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला. इसमें एक जीवित था लेकिन बीजीएच में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. मंगलवार को पिंड्राजोरा पुलिस क्षतिग्रस्त कार को लेकर थाने आ गई. साथ ही मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

 

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही