Search

 
 
 

हेमंत सोरेन के राजनीतिक संघर्ष और जीवन पर दो किताबें, हिंदी-अंग्रेजी में सामने आई अनकही कहानी

Ranchi News : हिंदी पुस्तक में 1855 के संताल हूल, सिदो-कान्हू और बिरसा मुंडा के संघर्षों से लेकर झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन तक की ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन की राजनीतिक विरासत और हेमंत सोरेन के नेतृत्व को आदिवासी अस्मिता, जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है.
 
हूल से हेमंत तक
  • लेखक ने 'हूल से हेमंत तक' और 'द इनविजिबल कू' में समेटी झारखंड की राजनीति, आदिवासी अस्मिता, गिरफ्तारी और सत्ता में वापसी की कहानी

Ranchi News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की राजनीतिक यात्रा, सत्ता संघर्ष और पारिवारिक जीवन पर हिंदी और अंग्रेजी में दो पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं. पत्रकार, लेखक और शोधकर्ता डॉ. सोमनाथ आर्य ने हिंदी पुस्तक 'हूल से हेमंत तक : आदिवासी अस्मिता, सत्ता और संघर्ष की अनकही दास्तान' तथा अंग्रेजी पुस्तक 'The Invisible Coup: Hemant Soren, Jharkhand and the Politics of Power' में झारखंड की राजनीति के कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को समेटा है.

 

Uploaded Image

डॉ. सोमनाथ आर्य

 

इन पुस्तकों में हेमंत सोरेन के राजनीतिक जीवन को आदिवासी समाज के ऐतिहासिक संघर्ष, लोकतांत्रिक अधिकारों और राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर प्रस्तुत किया गया है.

 

संताल हूल से हेमंत सोरेन तक

हिंदी पुस्तक में 1855 के संताल हूल, सिदो-कान्हू और बिरसा मुंडा के संघर्षों से लेकर झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन तक की ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन की राजनीतिक विरासत और हेमंत सोरेन के नेतृत्व को आदिवासी अस्मिता, जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है.

इसे भी पढ़ें...

 

गिरफ्तारी से सत्ता में वापसी तक

दोनों पुस्तकों में 31 जनवरी 2024 को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी, उसके बाद उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों, न्यायिक प्रक्रिया और जून में जमानत मिलने के बाद जुलाई में मुख्यमंत्री पद पर उनकी वापसी का विस्तृत उल्लेख है. नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन की 56 सीटों पर जीत को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है.

 

राजनीतिक जीवन के साथ पारिवारिक पहलू भी

अंग्रेजी पुस्तक में 'When the Chief Minister Was Just a Son' अध्याय के माध्यम से हेमंत सोरेन और उनके पिता शिबू सोरेन के संबंधों तथा पारिवारिक जीवन के भावनात्मक पक्ष को प्रस्तुत किया गया है. कल्पना सोरेन की राजनीतिक सक्रियता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी भूमिका का भी उल्लेख है.

 

दुनिया के मूलनिवासी संघर्षों से जुड़ी कहानी

हिंदी पुस्तक में झारखंड के आदिवासी आंदोलनों के साथ दुनिया के विभिन्न देशों के मूलनिवासी नेताओं के संघर्षों को भी शामिल किया गया है. भूमि अधिकार, सांस्कृतिक पहचान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है.

 

दो दशकों के शोध और पत्रकारिता का अनुभव

लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य पिछले दो दशकों से पत्रकारिता, लेखन और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक शोध से जुड़े रहे हैं. हिंदी पुस्तक का प्रकाशन सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'और एक प्रयास' ने किया है. दोनों पुस्तकें झारखंड की राजनीतिक यात्रा, आदिवासी समाज की ऐतिहासिक विरासत और हेमंत सोरेन के सार्वजनिक जीवन को समझने का एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही